IND vs SA 1st ODI: भारत पार्ल के मैदान पर 25 साल में पहली बार हारा, दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन से हराया
{"_id":"61e7c0f40ad8b1590842b704","slug":"india-vs-south-africa-1st-odi-live-score-india-vs-south-africa-1st-odi-in-eurolux-boland-park-paarl-sa-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 1st ODI: भारत पार्ल के मैदान पर 25 साल में पहली बार हारा, दक्षिण अफ्रीका ने 31 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 19 Jan 2022 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:06 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 1st ODI: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:02 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया
दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल मे खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 31 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 110 रन और रसी वान डर डुसेन ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली 51 रन बना सके। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर 43 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह वनडे में उनकी पहली फिफ्टी रही।भारतीय टीम की यह पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर 25 साल में पहली हार है। टीम इंडिया ने यहां चार मैच खेले हैं। 1997 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला टाई रहा था। इसके बाद 2001 में भारत ने केन्या को 186 रन से हराया था। वहीं, 2003 में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 68 रन से हराया था। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
09:54 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारत के 250 रन पूरे
भारत ने 48 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं। फिलहाल शार्दुल ठाकुर 44 रन और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 12 गेंदों पर 43 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:32 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारत को आठवां झटका
भारत ने 214 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। भुवनेश्व कुमार चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शम्सी ने बावुमा के हाथों कैच कराया। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी, शम्सी और फेहलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए हैं। मार्करम और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।09:12 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत ने 199 रन के कुल स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 13 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फेहलुकवायो ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।08:59 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: वेंकटेश अय्यर भी आउट
भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही है। टीम ने 36 ओवर में 188 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। वेंकटेश अय्यर के रूप में टीम को छठा झटका लगा। वेंकटेश अपने डेब्यू वनडे में सात गेंदों पर दो रन बना सके। उन्हें लुंगी एनगिडी ने वान डर डुसेन के हाथों कैच कराया। भारत ने तीन ओवर के अंदर श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर के रूप में तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं।35वें ओवर में 182 रन के कुल स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। ऋषभ पंत 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। फेहलुकवायो की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने उन्हें स्टंप आउट किया। तीन गेंदों के अंदर भारत को लगा यह दूसरा झटका है। इससे पहले 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद 35वें ओवर की पहली गेंद पर पंत पवेलियन लौटे।
08:52 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: तीन गेंद पर दो विकेट गिरे
35वें ओवर में 182 रन के कुल स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। ऋषभ पंत 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। फेहलुकवायो की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने उन्हें स्टंप आउट किया। तीन गेंदों के अंदर भारत को लगा यह दूसरा झटका है। इससे पहले 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद 35वें ओवर की पहली गेंद पर पंत पवेलियन लौटे। फिलहाल वेंकटेश अय्यर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: श्रेयस अय्यर पवेलियन लौटे
भारत को 181 रन के कुल स्कोर पर चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। फिलहाल ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।08:19 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: विराट कोहली भी आउट
विराट कोहली ने वनडे करियर की 63वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, वह इसके बाद ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके और सिर्फ एक रन जोड़कर आउट हो गए। तबरेज शम्सी ने कोहली को 51 रन के निजी स्कोर पर तेम्बा बावुमा के हाथों कैच कराया। अपनी 63 गेंदों की पारी में कोहली ने तीन चौके लगाए। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 152 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।08:12 PM, 19-Jan-2022
IND vs SA Live Score: धवन पवेलियन लौटे
138 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। केशव महाराज ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया। वे 84 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने विराट कोहली के साथ 102 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी की। अपनी पारी में धवन ने 10 चौके लगाए। भारत ने 26 ओवर के बाद दो विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।07:40 PM, 19-Jan-2022