फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के पास 332 रन की बढ़त, मयंक-पुजारा क्रीज पर

Sat, 04 Dec 2021 05:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 Dec 2021 05:41 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd Test Day 2 HIGHLIGHTS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ही ढेर हो गई है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 69/0 है और उसकी बढ़त 332 रन की हो गई है। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
india vs new Zealand live cricket score ind vs nz 2nd test day 2 mumbai match updates in hindi
मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI

लाइव अपडेट

05:35 PM, 04-Dec-2021

दूसरे दिन का खेल खत्म 

मुंबई टेस्ट का दूसरा दिन कमजोर रोशनी की वजह से समय से पहले समाप्त हो गया। वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रन बनाए और अक्षर पटेल (52) ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिनर एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से अश्विन ने चार और सिराज ने तीन विकेट झटके। 

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त के साथ आगे खेलना शुरू किया और बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए। मयंक अग्रवाल (38*) और चेतेश्वर पुजारा (29*) की सलामी जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है।    

04:52 PM, 04-Dec-2021

मयंक और पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

भारत की तरफ से दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल की नई सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ली है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 50/0, मयंक अग्रवाल (24*), चेतेश्वर पुजारा (26*)
 
विज्ञापन
04:42 PM, 04-Dec-2021

भारत की बढ़त 300 रन के पार 

मयंक अग्रवाल और उनके नए जोड़ीदार चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर दूसरी पारी में भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त भी 300 रन के पार हो गई है। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर: 46/0, चेतेश्वर पुजारा (26*), मयंक अग्रवाल (20*)
04:17 PM, 04-Dec-2021

पुजारा की आक्रामक बल्लेबाजी 

चेतेश्वर पुजारा ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में शुरुआत की है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 20/0, चेतेश्वर पुजारा (15*), मयंक अग्रवाल (5*) 
04:07 PM, 04-Dec-2021

मयंक और पुजारा ने की पारी की शुरुआत 

शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से चेतेश्वर पुजारा सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वह मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
04:06 PM, 04-Dec-2021

टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे कम टोटल

  • 62 रन, मुंबई (2021)*
  • 94 रन, हैमिल्टन (2002)
  • 100 रन, वेलिंग्टन (1981)
  • 101 रन, ऑकलैंड (1968)
  • 105 रन, ऑकलैंड (2014)
  • 124 रन, हैदराबाद (1988)
विज्ञापन
विज्ञापन
03:47 PM, 04-Dec-2021

न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ढेर 

भारतीय टीम की पहली पारी के 325 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ही ढेर हो गई है। इसी के साथ टीम इंडिया के पास 263 रनों की मजबूत बढ़त हो गई है। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। जबकि भारत की तरफ से अश्विन ने चार, सिराज ने तीन और अक्षर ने दो विकेट चटकाए।
 
03:44 PM, 04-Dec-2021

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर

भारत का यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारत ने कीवी टीम को दिसंबर, 2002 में हैमिल्टन टेस्ट की दूसरी पारी में 94 रन पर ऑलआउट किया था। ओवरऑल न्यूजीलैंड का यह छठा लोएस्ट टोटल है। उनका सबसे कम स्कोर 26 रन का है, जो उन्होंने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में बनाया था।
03:42 PM, 04-Dec-2021

अश्विन को चौथी सफलता 

रविचंद्रन अश्विन की झोली में चौथा विकेट आ गया है। इस बार उन्होंने विलियम सोमेरविले को सिराज के हाथों कैच कराया।  
 
03:28 PM, 04-Dec-2021

अश्विन ने एक ही ओवर में दिए दोहरे झटके 

चायकाल के बाद अश्विन ने न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया है। अश्विन ने अपने चौथे ओवर में ब्लंडेल और साउदी दोनों को पवेलियन की राह दिखा दी। ब्लंडेल ने आठ रन का योगदान दिया और साउदी खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 53/8, काइल जेमीसन (9*)  
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed