IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त, रोहित-राहुल के अर्धशतक
India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20I HIGHLIGHTS: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 में सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों और हर्षल पटेल के दो विकेट की मदद से भारत ने 16 गेंदें शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
लाइव अपडेट
भारत की शानदार जीत
रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। न्यूजीलैंड ने इसके बाद मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की अहम पारियों के दम पर 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए। भारत की तरफ से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने मिलकर जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की। इस दौरान राहुल (65) और रोहित (55) दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इसके बाद ऋषभ पंत ने जिमी नीशम के ओवर में लगातार दो छक्के मारकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया।
WHAT. A. WIN! 👏 👏#TeamIndia secure a 7⃣-wicket victory in the 2nd T20I against New Zealand & take an unassailable lead in the series. 👍 👍 #INDvNZ @Paytm
— BCCI (@BCCI) November 19, 2021
Scorecard ▶️ https://t.co/9m3WflcL1Y pic.twitter.com/ttqjgFE6mP
भारत को 18 गेंदों में 11 रन की दरकार
ट्रेंट बोल्ट का किफायती ओवर. उन्होंने अपने आखिरी ओवर में छह रन दिए। भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 11 रन की दरकार। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 143/3, वेंकटेश अय्यर (12*), ऋषभ पंत (0*)भारत को एक ओवर में दोहरे झटके
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने अपने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले रोहित शर्मा को गुप्टिल के हाथों कैच कराया और उसके बाद सूर्यकुमार को भी बोल्ड कर दिया। साउदी ने अपने आखिरी ओवर में महज तीन रन देकर दो विकेट लिए। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 137/3, वेंकटेश अय्यर (7*), ऋषभ पंत (0*)रोहित का 25वां अर्धशतक
कप्तान रोहित शर्मा पिछले मुकाबले में दो रन से अर्धशतक से चूक गए थे लेकिन इस बार उन्होंने गलती नहीं की और छक्के के साथ 35 गेंदों में अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया।#TeamIndia captain departs but not before he scored his 2⃣5⃣th T20I half-century! 👍 👍
— BCCI (@BCCI) November 19, 2021
A superb knock from @ImRo45! 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/9m3WflcL1Y#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/INgn8tMfB1
राहुल 65 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने आखिरकार टीम को पहली सफलता दिला दी। साउदी ने राहुल को फिलिप्स के हाथों कैच कराया। राहुल ने आउट होने से पहले 49 गेंदों में 65 रन बनाए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 122/1, वेंकटेश अय्यर (0*), रोहित शर्मा (48*)रोहित-राहुल के बीच शतकीय साझेदारी
कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल ने मिलकर कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने मैदान के चारों तरफ रन बटोरे और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।1⃣0⃣0⃣-run stand! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) November 19, 2021
The @ImRo45-@klrahul11 pair is doing a fantastic job in the middle. 👍 👍 #TeamIndia 105/0 after 12 overs. #INDvNZ @Paytm
Follow the match ▶️ https://t.co/9m3WflcL1Y pic.twitter.com/A2gmfz7BZb
भारत के लिए एक और सफल ओवर
ट्रेंट बोल्ट के तीसरे ओवर में रोहित-राहुल ने मिलकर 13 रन बटोरे। भारत को अब 48 गेंदों में 49 रनों की दरकार। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 105/0, केएल राहुल (63*), रोहित शर्मा (37*)राहुल का 39 गेंदों में अर्धशतक
केएल राहुल ने अपना शानदार फॉर्म बरक़रार रखते हुए पिछली पांच पारियों में चौथा अर्धशतक पूरा किया। यह उनका 16वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है।1⃣6⃣th T20I fifty for @klrahul11! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) November 19, 2021
What a knock the #TeamIndia vice-captain is playing in the chase! 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/9m3WflcL1Y#INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/kyfUbI7RcZ