फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: केएल राहुल का शतक, दूसरे टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, स्टंप्स तक स्कोर 276/3

Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM IST
खास बातें

  • पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 276/3
  • केएल राहुल ने जड़ा टेस्ट करियर का छठा शतक
  • लॉर्ड्स में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने राहुल
  • रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट

विज्ञापन
Ind Vs Eng 2nd Test Live India vs England 2021 Day 1 Latest Cricket Score News Updates In Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड 2nd Test लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:52 PM, 12-Aug-2021

पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 276/3

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 127 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि केएल राहुल के छठे शतक के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए रोहित (83) और राहुल के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई। दोनों के बीच की यह साझेदारी साल 2011 के बाद एशिया से बाहर पहली ओपनिंग शतकीय साझेदारी की है। इससे पहले साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने शतकीय साझेदारी की थी। वहीं, केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। वह लॉर्ड्स में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। विराट और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 117 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो जबकि ओली रॉबिन्सन ने एक विकेट लिया। बता दें कि बारिश के कारण पहले दिन का खेल आधे घंटे की देरी के साथ शुरू हुआ था। 
 
11:35 PM, 12-Aug-2021

86 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 273/3

86 ओवर्स के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 124 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
11:27 PM, 12-Aug-2021

विराट 42 रन बनाकर आउट

85वें ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय टीम को बड़ा व तीसरा झटका लगा। ओली रॉबिन्सन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को जो रूट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। विराट 103 गेंदों में तीन चौके की मदद से 42 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए विराट ने राहुल के साथ 117 रनों की शतकीय साझेदारी की। 
11:16 PM, 12-Aug-2021

82 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 260/2

82 ओवर्स के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 113 और विराट कोहली 41 रन बनाकर नाबाद हैं।
11:09 PM, 12-Aug-2021

लॉर्ड्स में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने राहुल

केएल राहुल लॉर्ड्स के ऐतिहासक मैदान पर टेस्ट में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल से रवि शास्त्री ने साल 1990 में शतक जड़ा था। वहीं, इससे पहले वीनू मांकड़ (1952) ने सेंचुरी लगाई थी। 
11:07 PM, 12-Aug-2021

कोहली और राहुल के बीच 100 रनों की साझेदारी

विराट कोहली (39) और केएल राहुल (105) के बीच 29.1 ओवरों में 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 PM, 12-Aug-2021

केएल राहुल ने जड़ा शतक

78वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौके के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 212 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। टेस्ट में एशिया के बाहर राहुल का यह चौथा शतक है। 
   
10:47 PM, 12-Aug-2021

केएल राहुल शतक से छह रन दूर

75 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए हैं। केएल राहुल अब अपने छठे टेस्ट शतक से केवल छह रन दूर हैं।
10:35 PM, 12-Aug-2021

केएल राहुल शतक के करीब

72 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 224/2. केएल राहुल 90 और विराट कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:10 PM, 12-Aug-2021

66 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 204/2

66 ओवर्स के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 84 और विराट कोहली 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed