फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में भारत 40/0, जीत के लिए अभी भी 152 रन की जरूरत

Sun, 25 Feb 2024 04:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Feb 2024 04:38 PM IST
खास बातें

IND vs ENG 4th Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। आज मैच का तीसरा दिन रहा और इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी 145 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Live Score: India vs England 4th Test Day 3 Match Scorecard Ball by Ball Updates
अश्विन - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:35 PM, 25-Feb-2024

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है। 
04:17 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत ने आक्रामक शुरुआत की है

भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर में टीम इंडिया ने 20 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने 192 रन का लक्ष्य दिया है। अब भारत को 172 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
03:58 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: दूसरी पारी में इंग्लैंड 145 रन पर ऑलआउट

इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन 145 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। वहीं, भारत की पहली पारी आज 307 रन पर खत्म हुई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम को 46 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में इंग्लिश टीम की कुल बढ़त 191 रन की हुई और भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब होती है तो सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में और भारत ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल की थी। रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 35वां फाइव विकेट हॉल था। वहीं, कुलदीप ने चार विकेट झटके और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
03:54 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को नौवां झटका

145 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने बेन फोक्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका।
03:00 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: कुलदीप का कहर

कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चल रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी के 41वें ओवर में दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने टॉम हार्टले को सरफराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हार्टले सात रन बना सके। वहीं, रॉबिन्सन खाता नहीं खोल सके। कुलदीप अब तक चार विकेट ले चुके हैं। फिलहाल बेन फोक्स और शोएब बशीर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की बढ़त 179 रन की हो चुकी है।
02:54 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: कुलदीप को तीसरी सफलता

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 133 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने टॉम हार्टले को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल बेन फोक्स और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। कुलदीप की यह तीसरी सफलता है। इंग्लैंड की बढ़त 179 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: बेयरस्टो भी आउट

चायकाल के तुरंत बाद इंग्लैंड को छठा झटका लगा। जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बना सके। फिलहाल बेन फोक्स और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं। 
02:14 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: चायकाल

चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 30 रन और बेन फोक्स चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। इस आधार पर इंग्लैंड की बढ़त अब तक 166 रन की हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन और भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए।
02:09 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: स्टोक्स भी आउट

इंग्लैंड को 120 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप ने जैक क्राउली के बाद कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। वह चार रन बना सके।
01:50 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: 110 पर इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को 110 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड किया। वह 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 24 रन और कप्तान बेन स्टोक्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की बढ़त 150+ रन की हो गई है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed