फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Test Highlights: खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त हुआ तीसरे दिन का खेल, रोमांचक स्थिति में मैच

Sat, 21 Sep 2024 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Sep 2024 04:32 PM IST
खास बातें

IND vs BAN 1st Test Day 3 : भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट अब रोमांचक दौर में पहुंच गया है। भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित की और बांग्लादेश के सामने 515 रन का लक्ष्य रखा। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी और 357 रन बनाने हैं। 

IND vs BAN Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत अपनी दूसरी पारी में 81/3, 308 रन की हुई कुल बढ़त

विज्ञापन
IND vs BAN Test Score: India vs Bangladesh 1st Test Day 3 Match Scorecard MA Chidambaram Stadium
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:25 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: तीसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्द समाप्त कर दिया गया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। स्टंप्स के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन और शाकिब अल हसन 14 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया। 

इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से चार विकेट पर 287 रन बनाकर पारी घोषित करने का फैसला किया। शुभमन 176 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पंत ने 128 गेंदों पर 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर कर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इस तरह भारत ने बांग्लादेश के सामने विशाल रनों का लक्ष्य रखा। 

बांग्लादेश फिलहाल संघर्ष करता दिख रहा है, लेकिन गिरते विकेटों के बीच कप्तान ने दूसरे छोर से मोर्चा संभाले रखा और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। वहीं, पहली पारी की तुलना में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी की, लेकिन अश्विन गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे। बुमराह ने जहां दूसरी पारी में भी भारत को पहली सफलता दिलाई, वहीं दिन का खेल समाप्त होने तक अश्विन ने बांग्लादेश को तीन और झटके दिए। 
04:19 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: खराब रोशनी के कारण रुका मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल रुक गया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने 515 रनों का लक्ष्य रखा है, जवाब में बांग्लादेश ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 51 रन और शाकिब अल हसन पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
04:06 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: शांतो का पचासा

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने 515 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 146 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। शांतो फिलहाल 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
03:58 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: भारत को मिली चौथी सफलता

रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को चौथी सफलता दिलाई। अश्विन ने मुशफिकुर रहीम को आउट कर बांग्लादेश को एक और झटका दिया। मुशफिकुर 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने इस तरह दूसरी पारी में तीन विकेट झटके लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर नजमुल हुसैन शांतो के साथ शाकिब अल हसन मौजूद हैं। 
03:42 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मोमिनुल हक को बोल्ड कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। बांग्लादेश ने इस तरह 124 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। मोमिनुल 24 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन का दूसरी पारी में यह दूसरा विकेट है। 
03:25 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: बांग्लादेश के 100 रन पूरे

बांग्लादेश ने दो विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। अब उन्हें 415 रनों की जरूरत है। फिलहाल मोमिनुल हक चार रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जाकिर हसन और शदमान इस्लाम पवेलियन लौट चुके हैं। एक विकेट बुमराह और एक विकेट अश्विन को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: बांग्लादेश को दूसरा झटका

बांग्लादेश को 86 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अश्विन ने शदमान इस्लाम को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह 35 रन बना सके। इससे पहले बुमराह ने जाकिर हसन को यशस्वी के हाथों कैच कराया था। फिलहाल कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं।
02:46 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: बांग्लादेश को पहला झटका

बांग्लादेश को 62 के स्कोर पर पहला झटका लगा। बुमराह ने जाकिर हसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। जायसवाल ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और शदमान इस्लाम क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को अब 452 रन की जरूरत है।
02:37 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: बांग्लादेश की शानदार शुरुआत

बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल जाकिर हसन 33 रन और शदमान इस्लाम 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बांग्लादेश को अब 455 रन की जरूरत है। वहीं, भारतीय गेंदबाजों को विकेट निकालने और इस साझेदारी को तोड़ने की जरूरत है।
02:14 PM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Match Live: चायकाल तक बांग्लादेश का स्कोर 56/0

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तेज शुरुआत की है। 515 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम का स्कोर चायकाल तक 56/0 है। जाकिर 32* और शादमान 21* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed