फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत अपनी दूसरी पारी में 81/3, 308 रन की हुई कुल बढ़त

Fri, 20 Sep 2024 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Sep 2024 05:11 PM IST
खास बातें

IND vs BAN 1st Test Day 2 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हुई। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमटी। फिलहाल भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही है।

विज्ञापन
IND vs BAN Test Live Score: India vs Bangladesh 1st Test Day 2 Match Scorecard MA Chidambaram Stadium
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

05:05 PM, 20-Sep-2024

दूसरे दिन का खेल समाप्त

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी और रोहित एंड कंपनी को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दूसरी पारी में तीन झटके रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के रूप में लगे। 
04:49 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को दूसरी पारी में 67 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मेहदी हसन मिराज ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। बाद में रिव्यू में दिखा कि गेंद बल्ले से लगकर पैड पर लगी थी। हालांकि, विराट ने रिव्यू नहीं लिया। वह 37 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने शुभमन के साथ 39 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 294 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
04:26 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने दो विकेट पर 52 रन है। फिलहाल शुभमन गिल 23 रन और विराट कोहली 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित शर्मा पांच और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की बढ़त फिलहाल 279 रन की हो चुकी है।
04:00 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौटे

नाहिद राणा ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित शर्मा के बाद यशस्वी भी ज्यादा नहीं टिक सके और 17 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने दूसरी पारी में 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। अब विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। 
03:53 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत की बढ़त 250 रन हुई

भारतीय टीम की बढ़त बांग्लादेश के खिलाफ 250 रन की हो गई है। भारत ने दूसरी पारी में अब तक एक विकेट पर 23 रन बनाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा जहां दूसरी पारी में सस्ते पर आउट हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल 10 और शुभमन गिल आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
03:39 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी प्रभावित नहीं कर सके और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने रोहित को आउट कर भारत को 15 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। रोहित पहली पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे और छह रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:28 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं खिलाया है। टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मैदान पर हैं। वहीं, बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त मौजूद है।
03:17 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पारी 149 रन पर सिमटी

बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई है। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त है। बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए 177 बनाने थे, लेकिन टीम वह भी नहीं बना पाई। अब यह देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम बांग्लादेश को फॉलोऑन खिलाती है या नहीं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। 

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे।  इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। 

शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच पनप रही साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने लिटन को सब्स्टिट्यूट फील्डर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लिटन और शाकिब के बीच छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। लिटन ने 42 गेंद में 22 रन की पारी खेली।जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद हसन महमूद के रूप में टीम को आठवां झटका लगा। 

दूसरे दिन चायकाल तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। आठवां विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा की गई। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। हसन ने मेहदी के साथ 20 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने तस्कीन अहमद और मोहम्मद सिराज ने नाहिद राणा को आउट कर बांग्लादेश की पारी को 149 रन पर समेट दिया। तस्कीन 11 रन और नाहिद 11 रन बना सके। बुमराह के अलावा सिराज, आकाश दीप और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

भारत की पहली पारी
भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम शुक्रवार को एक घंटे के खेल में सिमट गई। भारत को दूसरे दिन का पहला झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 86 रन बनाए। उन्होंने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। इसके बाद तस्कीन ने आकाश दीप को आउट किया।

आकाश ने 17 रन बनाए और अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी निभाई। फिर तस्कीन ने अश्विन को शांतो के हाथों कैच कराया। उन्होंने 113 रन बनाए। यह उनका टेस्ट में छठा शतक रहा। बुमराह सात रन बनाकर हसन महमूद के शिकार बने। हसन ने गुरुवार को चार विकेट लिए थे और बुमराह के विकेट के साथ उन्होंने फाइव विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने लगातार दो टेस्ट में दो फाइव विकेट हॉल लिए हैं। वह भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा तस्कीन ने तीन विकेट झटके। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले गुरुवार को भारत का शीर्ष क्रम ढह गया था। रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल सके थे। फिर यशस्वी जायसवाल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने 56 रन की पारी खेली। केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे और 16 रन बना सके। 
02:59 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को नौवां झटका

बांग्लादेश की टीम को 130 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। बुमराह ने तस्कीन अहमद को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। तस्कीन 11 रन बना सके। फिलहाल नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं। बुमराह को मिली यह चौथी सफलता है।
02:48 PM, 20-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी भारत की पहली पारी में स्कोर से 250 रन पीछे है। उन पर फॉलोऑन का खतरा भी मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए बांग्लादेश को 51 रन की जरूरत है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed