IND vs AUS 3rd T20: रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की
{"_id":"63304f0a599d3e2e3d5aa4ff","slug":"india-vs-australia-live-cricket-score-ind-vs-aus-3rd-t20-2022-match-at-hyderabad-rajiv-gandhi-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 3rd T20: रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) 3rd T20i: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 और भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था। तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:35 PM, 25-Sep-2022
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया
भारत ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में भारत को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे। डेनियल सैम्स गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। हालांकि, इसकी अगली ही गेंद पर कोहली फिंच को कैच थमा बैठे। तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक रन लिया। आखिरी तीन गेंदों पर भारत को चार रन की जरूरत थी। वहीं, चौथी गेंद पर हार्दिक कोई रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर सैम्स ने वाइड यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हार्दिक के बल्ले से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। इस तरह भारत ने एक गेंद रहते जीत हासिल की।इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 और भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था। तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रन और टिम डेविड ने 27 गेंदों मं 54 रन की पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 48 गेंदों में 63 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम अपने घर में नौ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराने में कामयाब हो पाई है। ऑस्ट्रेलिया को 2013 के बाद से टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी। 2007 और 2013 में उसने एक-एक मैचों की सीरीज को अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया नौ साल में पहली बार कंगारूओं को अपने घर में सीरीज हराने में सफल रही है। 2017-18 में सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी तो 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी।
10:24 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: भारत को कोहली-हार्दिक से उम्मीद
18 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 42 गेंदों में 54 रन और हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 12 गेंदों में 21 रन की दरकार है।
विज्ञापन
10:12 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: विराट कोहली का अर्धशतक
16 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। अब भारत को 24 गेंदों में 39 रन की जरूरत है। विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 33वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों में इसे पूरा किया। फिलहाल हार्दिक पांड्या चार गेंदों में तीन रन और विराट कोहली 38 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।10:03 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौटे
भारत को 14वें ओवर में 134 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव 36 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने फिंच के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 104 रन की साझेदारी निभाई। भारत को फिलहाल 36 गेंदों में 53 रन की जरूरत है।09:58 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: हैदराबाद में सूर्यकुमार का तूफान
सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। वह अब तक तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 90 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। सूर्यकुमार फिलहाल 31 गेंदों में 58 रन और विराट कोहली 29 गेंदों में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 122 रन है। भारत को फिलहाल 42 गेंदों में 65 रन की जरूरत है।09:51 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: भारत को 48 गेंदों में 80 रन की जरूरत
12 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 28 गेंदों में 38 रन और सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 70+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 48 गेंदों में 80 रन की जरूरत है। इससे पहले रोहित शर्मा 17 रन और केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित को कमिंस और राहुल को सैम्स ने आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: भारत को 60 गेंदों में 96 रन की जरूरत
10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 25 गेंदों में 35 रन और सूर्यकुमार यादव 17 गेंदों में 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 38 गेंदों में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले रोहित शर्मा 17 रन और केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित को कमिंस और राहुल को सैम्स ने आउट किया।09:31 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: भारत को 72 गेंदों में 120 रन की जरूरत
आठ ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 20 गेंदों में 26 रन और सूर्यकुमार यादव 10 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को 72 गेंदों में 120 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा 17 रन और केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए।09:23 PM, 25-Sep-2022
IND vs AUS Live: भारत का स्कोर 50 के पार
भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार जा चुका है। टीम इंडिया ने पावरप्ले में यह स्कोर बनाया है। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 23 रन बना लिए हैं और एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।09:13 PM, 25-Sep-2022