फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 2nd Test Highlights: पहले दिन दक्षिण अफ्रीका 167 रन पीछे, भारत के 202 रन के जवाब में पहली पारी में बनाए 35/1

Mon, 03 Jan 2022 09:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 09:11 PM IST
खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test: भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 

विज्ञापन
india vs south africa 2nd test live cricket score ind vs sa 2nd test imperial wanderers stadium south africa match updates in hindi
शमी अपील करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:07 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: पहले दिन का खेल खत्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए। जवाब में खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर 11 रन और कीगन पीटरसन 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ने लिया। उन्होंने एडेन मार्करम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 7 रन बना सके।

इससे पहले भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 49 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके। इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिे 42 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। वे पचास रन मारने के बाद तुरंत आउट हो गए। राहुल ने 50 रन बनाए। भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवाया है। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए। 

उन्हें मार्को जेन्सन ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। पंत और अश्विन के बीच 48 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद शार्दुल ठाकुर शून्य, शमी नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अच्छी पारी खेली। वे 50 गेंदों पर 46 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। रबाडा ने सिराज को वेरेन के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी समेट दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने 4 विकेट झटके। वहीं, ओलिवियर और रबाडा को तीन-तीन विकेट मिले।
07:58 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

14 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मार्करम सात रन बना सके। फिलहाल कीगन पीटरसन और कप्तान डीन एल्गर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
07:42 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स मैदान में

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स मैदान में आ चुके हैं। डीन एल्गर और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद है। दक्षिण अफ्रीका के लिए भी बल्लेबाजी आसान नहीं रहने वाली है। 
07:34 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारतीय टीम 202 रन बनाकर ऑलआउट

भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई है। टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और  49 रन तक टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके। इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिे 42 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। वे पचास रन मारने के बाद तुरंत आउट हो गए। राहुल ने 50 रन बनाए। भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवाया है। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को जेन्सन ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। पंत और अश्विन के बीच 48 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद शार्दुल ठाकुर शून्य, शमी नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अच्छी पारी खेली। वे 50 गेंदों पर 46 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। रबाडा ने सिराज को वेरेन के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी समेट दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने 4 विकेट झटके। वहीं, ओलिवियर और रबाडा को तीन-तीन विकेट मिले।
07:21 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत ने 187 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। रविचंद्रन अश्विन अच्छी पारी खेलने के बाद आउट हुए। वे 50 गेंदों पर 46 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। फिलहाल सिराज और बुमराह क्रीज पर हैं।
07:14 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 185 रन पर आठवां झटका लगा। मोहम्मद शमी नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:03 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: भारत को सातवां झटका

157 रन पर भारत को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर शून्य पर आउट हुए। उन्हें ओलिवियर ने पीटरसन के हाथों कैच कराया। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन 42 रन और मोहम्मद शमी क्रीज पर हैं।
06:45 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA 2nd Test Live Score: पंत पवेलियन लौटे

भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को जेन्सन ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। जेन्सन को यह तीसरी सफलता हासिल हुई। पंत और अश्विन के बीच 48 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं।
05:51 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA 2nd Test Live Score: चायकाल तक स्कोर 146/5

भारतीय टीम ने चायकाल तक पांच विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। पंत 13 रन और अश्विन 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की शुरुआत खराब रही और 49 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके। इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की।

दोनों ने चौथे विकेट के लिे 42 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। वे पचास रन मारने के बाद तुरंत आउट हो गए। राहुल ने 50 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओलिवियर और जेन्सन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, रबाडा ने एक विकेट लिया।
 
05:51 PM, 03-Jan-2022

IND vs SA Live Score: राहुल पवेेलियन लौटे

भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, वह इसके बाद अपनी एकाग्रता खो बैठे और मार्को जेन्सन की गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल का कैच रबाडा ने पकड़ा। वह 133 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इसमें नौ चौके शामिल हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed