फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND A vs PAK A: भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया, साई सुदर्शन का शतक; सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Wed, 19 Jul 2023 08:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 08:40 PM IST
खास बातें

India A vs Pakistan A Asia Cup 2023: इमर्जिंग एशिया कप में भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने पाकिस्तान ए को कोलंबो में आठ विकेट से हराया। यश ढुल की कप्तानी में भारत ए की युवा टीम लगातार छठे मैच में जीती है। भारत ने ग्रुप राउंड में इससे पहले यूएई और नेपाल को हराया था।

विज्ञापन
ACC Emerging Asia Cup 2023 IND A vs PAK A Live: India A vs Pakistan A Match Scorecard Ball by Ball Updates
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए - फोटो : BCCI/Twitter

लाइव अपडेट

08:32 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: भारत की शानदार जीत

भारत ए ने पाकिस्तान-ए को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के ग्रुप बी में लगातार तीसरी जीत हासिल की। वह ग्रुप दौर में एक भी मैच नहीं हारा। टीम इंडिया इस जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। उसके तीन मैच में छह अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान को पहली हार का सामना करना पड़ा है। उसके तीन मैच में अब चार अंक हैं। ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर दो अंक के साथ नेपाल है। वहीं, यूएई की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। 21 जुलाई को उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम उसी दिन श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हारिस ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 48 ओवर में 205 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 36.4 ओवर में दो विकेट पर 210 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया। वह 110 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। सुदर्शन ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। निकिन जोस ने 64 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने सात चौके लगाए। अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान यश ढुल 21 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए मुबासिर खान और मेहरान मुमताज ने एक-एक विकेट लिए।

राजवर्धन हंगरगेकर ने लिए पांच विकेट
इससे पहले पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। हंगरगेकर ने अपने आठवें ओवर में पहले मोहम्मद वसीम जूनियर को आउट किया। उन्होंने सात गेंद में आठ रन बनाए। निकिन जोस ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद हंगरगेकर ने दहानी को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। दहानी ने चार रन बनाए। दहानी को आउट करने के साथ ही हंगरगेकर ने मैच में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए और पाकिस्तान की टीम को दो ओवर रहते समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 48 रन कासिम अकरम ने बनाए। शाहिबजादा ने 35 रन का योगदान दिया। अंत में मुबासिर ने 28 और मेहरान ने 25 रन बनाए। भारत के लिए हंगरगेकर के पांच विकेट के अलावा मानव सुथर ने तीन विकेट लिए। रियान पराग और निशांत सिंधू को एक-एक विकेट मिला।
07:58 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका निकिन जोस के रूप में लगा। टीम इंडिया ने 31 ओवर में दो विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 91 गेंद पर 74 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान यश ढुल को अभी अपना खाता खोलना है। निकिन जोस 64 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। मेहरान मुमताज की गेंद पर मोहम्मद हारिस ने उन्हें स्टंप किया।
विज्ञापन
06:48 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: अभिषेक शर्मा हुए आउट

भारत-ए को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। उ्हें मुबासिर खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अभिषेक ने 28 गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। भारत ए ने 13 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और निकिन जोस दो रन बनाकर नाबाद हैं।
06:09 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: भारत की अच्छी शुरुआत

भारत-ए के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान-ए के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है। 206 रन के लक्ष्य के सामने साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने तीन ओवर में पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर ली है। अभिषेक 12 और सुदर्शन 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
05:31 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: पाकिस्तान की टीम 205 रन पर सिमटी

पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 205 रन पर सिमट गई है। राजवर्धन हंगरगेकर ने इस मैच में दूसरी बार एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी 48 ओवर में ही खत्म कर दी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। हंगरगेकर ने अपने आठवें ओवर में पहले मोहम्मद वसीम जूनियर को आउट किया। उन्होंने सात गेंद में आठ रन बनाए। निकिन जोस ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद हंगरगेकर ने दहानी को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। दहानी ने चार रन बनाए। दहानी को आउट करने के साथ ही हंगरगेकर ने मैच में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए और पाकिस्तान की टीम को दो ओवर रहते समेट दिया।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 48 रन कासिम अकरम ने बनाए। शाहिबजादा ने 35 रन का योगदान दिया। अंत में मुबासिर ने 28 और मेहरान ने 25 रन बनाए। भारत के लिए हंगरगेकर के पांच विकेट के अलावा मानव सुथर ने तीन विकेट लिए। रियान पराग और निशांत सिंधू को एक-एक विकेट मिला।
05:18 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: हंगरगेकर ने तीसरा विकेट झटका

191 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा है। राजवर्धन हंगरगेकर ने कासिम अकरम को 48 रन के स्कोर पर आउट किया। इस मैच में यह उनकी तीसरी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:48 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: पाकिस्तान का स्कोर 150 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। कासिम अकरम के साथ मेहरान मुमताज क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिलहाल पाकिस्तान की कोशिश पूरे 50 ओवर खेलने की है। 42 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 161 रन है।
04:45 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा

148 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा है। निशांत सिंधु ने मुबासिर खान को विकेटों के सामने फंसाया। उन्होंने 38 गेंद में 28 रन बनाए। अब मुमताज और अकरम क्रीज पर हैं।
04:10 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार

छह विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। कासिम अकरम और मुबासिर खान क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। 31 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 110 रन है।
04:07 PM, 19-Jul-2023

IND A vs PAK A Live: मानव को तीसरी सफलता

95 रन पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा है। मानव सूथर मोहम्मद हैरिस को यश ढुल के हाथों कैच कराया। हैरिस ने 13 गेंद में 14 रन बनाए। इस मैच में यह मानव की तीसरी सफलता है। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान का मध्यक्रम धराशायी हो गया है और पाकिस्तान के लिए अच्छे स्कोर तक पहुंचना मुश्किल होगा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed