IND W vs SL W Highlights: भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से हराया, बल्ले के बाद गेंद से भी दीप्ति ने बिखेरी चमक
{"_id":"68db9b903bab8a284b0951f5","slug":"ind-w-vs-sl-w-live-cricket-score-india-w-vs-sri-lanka-w-odi-world-cup-2025-match-updates-2025-09-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND W vs SL W Highlights: भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से हराया, बल्ले के बाद गेंद से भी दीप्ति ने बिखेरी चमक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 30 Sep 2025 11:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:35 PM IST
खास बातें
IND W vs SL W ODI World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। भारत के लिए इस मैच में दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और बल्ले के बाद गेंद से भी चमक बिखेरी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
लाइव अपडेट
11:34 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: भारतीय टीम की जीत
दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 59 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके।भारतीय महिला टीम ने इस तरह वनडे विश्व कप में अपना अभियान जीत से शुरू किया। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन चामरी अट्टापट्टू ने बनाए जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली। वहीं, निलाक्षी डि सिल्वा ने 35, हर्षिता समरविक्रमा ने 29 और अचिनी कुलासूर्या ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति के अलावा स्नेह राणा और श्री चरनी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और प्रतिका रावल को एक-एक विकेट मिला।
11:22 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: जीत के करीब भारतीय टीम
भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गई है। श्री चरानी ने अचिनी कुलासूर्या को आउट किया जो 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
11:02 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: मुश्किल में श्रीलंकाई टीम
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। श्रीलंका ने 184 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। स्नेह राणा ने सुगंदिका कुमारी को आउट किया जो 19 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुईं।10:29 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है। दीप्ति शर्मा ने अनुष्का संजीवनी को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया है। अनुष्का 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुईं।10:20 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
दीप्ति शर्मा ने कविष्का दिलहारी को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। इस तरह श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दिलहारी 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति इसके साथ ही महिला वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति के नाम अब 142 विकेट हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में नीतू डेविड को पीछे छोड़ दिया है। दीप्ति से आगे अब बस झूलन गोस्वामी हैं जिन्होंने वनडे में भारत के लिए 255 विकेट लिए हैं।10:07 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: विश्मी पवेलियन लौटीं
अमनजोत कौर ने विश्मी गुणारत्ने को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया है। विश्मी 28 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:57 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका को हर्षिता समरविक्रमा के रूप में तीसरा झटका लगा है। हर्षिता 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुईं। हर्षिता को श्री चरनी ने अपना शिकार बनाया।09:27 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: भारत को दूसरी सफलता
दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। अट्टापट्टू का आउट होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं। अट्टापट्टू 47 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुईं।09:00 PM, 30-Sep-2025
IND W vs SL W ODI Live Score: भारत को अब तक एक सफलता
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए चामरी अट्टापट्टू और हसिनी परेरा ने श्रीलंकाई टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन क्रांति गौड़ ने परेरा को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। श्रीलंका ने आठ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 44 रन बनाए हैं।08:29 PM, 30-Sep-2025