फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप का विजयी आगाज, भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, वनडे में लगातार 11वीं बार शिकस्त दी

Sun, 06 Mar 2022 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Mar 2022 01:31 PM IST
खास बातें

IND vs PAK Highlights: भारत ने जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया है। पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया। अब भारतीय टीम 10 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
IND W vs PAK W ODI Live Score: India vs Pakistan Women World Cup 2022 Match Today in Bay Oval Mount Maunganui, New Zealand Latest Updates in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:19 PM, 06-Mar-2022

भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया

महिला विश्व कप में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 52 रन, दीप्ति शर्मा ने 40 रन, पूजा वस्त्रकर ने 67 रन और स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। 

जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा को दो-दो विकेट मिले। मेघना और दीप्ति ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।
01:19 PM, 06-Mar-2022

भारत की पाकिस्तान पर लगातार 11वीं जीत

आंकड़ों की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार 11वीं जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 11 मुकाबले जीते हैं। वहीं, महिला वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने चारों मैच में पाकिस्तान को हराया है। फैन्स एक हाईवोल्टेज मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन भारतीय टीम ने इसे एकतरफा बना दिया।
विज्ञापन
01:17 PM, 06-Mar-2022

विश्व कप में लगातार 15 मैच हार चुका पाकिस्तान

पाकिस्तान की महिला टीम का विश्व कप में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम 16 मार्च 2009 से लेकर अब तक विश्व कप में 15 मैच खेल चुकी है और सभी में हार का सामना करना पड़ा है। 

भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022
यह रिकॉर्ड इस मैच से पहले का है। भारतीय टीम 2009, 2013 और 2017 विश्व कप
में भी पाकिस्तान को हरा चुकी है।
12:55 PM, 06-Mar-2022

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को नौवां झटका

37वें ओवर में 114 के स्कोर पर पाकिस्तान को नौवां झटका लगा। स्नेह राणा ने नशरा संधू को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। नशरा शून्य पर आउट हुईं। भारत जीत से बस एक कदम दूर है।
12:52 PM, 06-Mar-2022

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को आठवां झटका

36वें ओवर में 113 के स्कोर पर पाकिस्तान को आठवां झटका लगा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने घातक गेंदबाजी करते हुए चौथी सफलता हासिल की। उन्होंने सिदरा नवाज को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। सिदरा 19 गेंदों पर 12 रन बना सकीं। 36 ओवर के बाद पाकिस्तान ने आठ विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को अब जीत के लिए 132 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को सिर्फ दो विकेट चाहिए। 
12:40 PM, 06-Mar-2022

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को सातवां झटका

34वें ओवर में 98 के स्कोर पर पाकिस्तान को सातवां झटका लगा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने फातिमा सना को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फातिमा 35 गेंदों पर 17 रन बना सकीं। फिलहाल सिदरा नवाज और डायना बेग मैदान पर हैं। राजेश्वरी को मिली यह तीसरी सफलता थी।

इससे पहले उन्होंने जावेरिया खान और आलिया रियाज को भी पवेलियन भेजा था। 34 ओवर के बाद पाकिस्तान ने सात विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 95 गेंदों पर 140 रन की जरूरत है। वहीं, भारत जीत से तीन विकेट दूर है।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 06-Mar-2022

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को छठा झटका

पाकिस्तान को 87 रन के कुल स्कोर पर छठा झटका लगा। 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने आलिया रियाज को ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट कराया। आलिया 23 गेंदों पर 11 रन बना सकीं। पाकिस्तान को अब 20 ओवर में 158 रन की जरूरत है। वहीं, भारत पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 11वीं जीत से चार विकेट दूर है। फिलहाल फातिमा सना 27 गेंदों पर 13 रन और सिदरा नवाज शून्य पर क्रीज पर हैं।
12:14 PM, 06-Mar-2022

IND vs PAK Live Score: 28 ओवर के बाद पाकिस्तान 85/5

28 ओवर के बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट गंवाकर 85 रन बना लिए हैं। फिलहाल फातिमा सना 17 गेंदों पर सात रन और आलिया रियाज 20 गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को अब 22 ओवर में 160 रन की जरूरत है। 

IND W vs PAK W ODI Live Score: India vs Pakistan Women World Cup 2022 Match Today in Bay Oval Mount Maunganui, New Zealand Latest Updates in Hindi
12:04 PM, 06-Mar-2022

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पांचवां झटका

24वें ओवर में झूलन गोस्वामी ने पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। उन्होंने अनुभवी निदा डार को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। निदा 10 गेंदों पर चार रन बना सकीं। 24 ओवर के बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट गंवाकर 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल फातिमा सना एक रन और आलिया रियाज 10 गेंदों पर चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
11:54 AM, 06-Mar-2022

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

22वें ओवर में 67 रन के कुल स्कोर पर पाकिस्तान को चौथा झटका लगा। भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने सिदरा अमीन को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। सिदरा 64 गेंदों पर 30 रन बना सकीं। 22 ओवर के बाद पाकिस्तान ने चार विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल आलिया रियाज एक रन और निदा डार चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पाकिस्तान के लिए इन दोनों का विकेट महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि निदा और आलिया ने इससे पहले चेज करते हुए पाकिस्तान को कई मैच जिताए हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाज इन दोनों को पवेलियन भेजना चाहेगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed