फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs NEP W: भारत का विजय अभियान जारी, नेपाल को 82 रनों से हराया, सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई

Tue, 23 Jul 2024 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 23 Jul 2024 10:18 PM IST
खास बातें

India-W vs Nepal-W T20 Asia Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और नेपाल के बीच महिला एशिया कप 2024 का 10वां मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में नेपाल 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया।

विज्ञापन
IND W vs NEP W T20 Live Score: India-W vs Nepal-W Asia Cup 2024 T20i Match at Dambulla Stadium
भारत बनाम नेपाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:09 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W: भारत की 82 रनों से जीत

महिला एशिया कप 2024 में भारत का विजय अभियान जारी है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उसका सामना ग्रुप बी की शीर्ष टीम से 26 जुलाई को होगा। 

भारत-पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। दोनों टीमें इस ग्रुप में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। भारत ने ग्रुप स्टेज पर लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की  जबकि पाकिस्तान को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली। भारत के खाते में अब छह अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट +3.615 है। वहीं, पाकिस्तान के खाते में चार अंक और नेट रनरेट +1.102 है।

भारत की जीत
दांबुला के रणगिरि दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में नेपाल 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।

नेपाल की पारी
नेपाल के बल्लेबाजों को इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में नेपाल के लिए सीता राणा मगर ने उच्चतम रन बनाए। उन्होंने कुल 18 रनों की पारी खेली। इसके अलावा समझना ने सात, कबिता ने छह, कप्तान इंदू ने 14, रुबीना ने 15, पूजा ने दो, कबिता जोशी ने शून्य, डॉली ने पांच और काजल ने तीन रन बनाए। वहीं, बिंदू और सबनम क्रमश: 17 और एक रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि अरुंधति और राधा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा रेणुका सिंह को एक सफलता मिली।
09:48 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: राधा ने दिया नेपाल को आठवां झटका

नेपाल को लगा आठवां झटका। राधा यादव ने डॉली भट्टा को ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सकीं। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए काजल श्रेष्ठ उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए बिंदू क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:36 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल का सातवां विकेट गिरा

नेपाल का सातवां विकेट पूजा महतो (2) के रूप में लगा। वह रन आउट हो गईं। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डॉली भट्टा उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए बिंदू क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 81/7 है।
09:30 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: दीप्ति शर्मा को मिली दूसरी सफलता

दीप्ति शर्मा को दूसरी सफलता कबिता जोशी के रूप में मिली। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बिंदू उतरी हैं।
09:28 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा पांचवां झटका

नेपाल का पांचवां विकेट रुबीना के रूप में गिरा। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। वह सिर्फ 15 रन बना सकीं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कबिता जोशी उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए पूजा महतो क्रीज पर मौजूद हैं।
09:24 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा चौथा झटका

नेपाल का चौथा विकेट भी गिर गया। अरुंधति रेड्डी ने सीता राणा को बोल्ड किया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूजा महतो उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए रुबीना क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा तीसरा झटका

नेपाल को तीसरा झटका राधा यादव ने दिया। उन्होंने कप्तान इंदु बर्मा को आउट किया। वह सिर्फ 14 रन बना सकीं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रुबीना छेत्री उतरी हैं। 
08:56 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा दूसरा झटका

नेपाल को दूसरा झटका रेणुका सिंह ने 21 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने कबिता को आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान इंदु बर्मा उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए सीता राणा क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद नेपाल का स्कोर 29/2 है।
08:43 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: नेपाल को लगा पहला झटका

नेपाल को पहला झटका आठ रन के स्कोर पर लगा। अरुंधति रेड्डी ने समझना को आउट किया। वह सिर्फ सात रन बना सकीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कबिता उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए सीता राणा मौजूद हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/1 है।
08:28 PM, 23-Jul-2024

IND W vs NEP W Live Score: भारत ने नेपाल के सामने रखा 179 रन का लक्ष्य

महिला एशिया कप 2024 का 10वां मैच भारत और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। भारत अगर यह मुकाबला जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी हुई। हेमलता 42 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली ने 26 गेंदों में मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 48 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इस मुकाबले में भारत को तीसरा झटका सजीवन सजना के रूप में लगा। उन्हें कबिता जोशी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं। वहीं, जेमिमा और ऋचा क्रमश: 28 और छह रन बनाकर नाबाद रहीं।  नेपाल के लिए सीता राणा ने दो और कबिता जोशी ने एक विकेट चटकाया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed