फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs IRE W: भारत ने DLS मेथड से आयरलैंड को हराया, टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Mon, 20 Feb 2023 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Feb 2023 10:14 PM IST
खास बातें

Indw vs Irew Women's T20 WC Highlights: सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला आयरलैंड से था। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप-बी यानी भारत के ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया।

विज्ञापन
India vs Ireland Highlights: IND W Vs IRE W T20 Cricket Scorecard, Smriti Mandhana, Shafali Verma, Jemimah
विकेट लेने के बाद रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : BCCI Women/Twitter

लाइव अपडेट

09:49 PM, 20-Feb-2023

भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची

भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप-बी की अंक तालिका में फिलहाल इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है। ऐसे में इंग्लैंड का शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.776 है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर ही रह सकती है। वहीं, भारत का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

मैच की बात करें तो भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। वह 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। जवाब में आयरलैंड की टीम ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत पांच रन आगे था। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे थी और यही निर्णायक साबित हुआ।
08:54 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: बारिश की वजह से मैच रुका

बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। आयरलैंड ने 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं। अब अगर बारिश नहीं रुकती है और डकवर्थ लुईस नियम का खेल आता है तो भारत इस नियम के हिसाब से पांच रन आगे है। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे है। 
विज्ञापन
08:44 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: सात ओवर के बाद आयरलैंड 48/2

सात ओवर के बाद आयरलैंड ने दो विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। गैबी लुईस 20 गेंदों में 29 रन और कप्तान एल डेलानी 17 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों के बीच 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
08:18 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: आयरलैंड को दो झटके

भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में आयरिश टीम को पारी के पहले ओवर में ही दो झटके लगे हैं। पारी की पहली गेंद पर एमी हंटर रन आउट हो गई थीं। दो रन लेने के चक्कर में हंटर ने अपना विकेट गंवाया। वह एक रन बना सकीं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर रेणुकी सिंह ने प्रेंडरगास्ट को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। फिलहाल कप्तान एल डेलानी और गैबी लुईस क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर दो विकेट पर पांच रन है।
08:02 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: भारत ने 155 रन बनाए

भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। वह 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

मंधाना के अलावा बाकी कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। मंधाना ने शेफाली के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। शेफाली 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। आयरलैंड की कप्तान एल डेलानी ने 16वें ओवर में हरमनप्रीत और ऋचा घोष को दो लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। हरमन 20 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, ऋचा खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद मंधाना ने छक्के के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। यह इस विश्व कप में उनका दूसरा अर्धशतक रहा। 

19वें ओवर में भारत को बड़े टोटल तक पहुंचाने के चक्कर में मंधाना कैच आउट हो गईं। उन्हें 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने गैबी लुईस के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली गेंद पर प्रेंडरगास्ट ने दीप्ति शर्मा को डेम्पसे के हाथों कैच कराया। दीप्ति खाता नहीं खोल सकीं। पारी की आखिरी गेंद पर जेमिमा रॉड्रिग्स भी आउट हो गईं। वह 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बना सकीं। पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर नाबाद रहीं। आयरलैंड की ओर से डेलानी ने तीन और प्रेंडरगास्ट ने दो विकेट लिए। अर्लीन केली को एक विकेट मिला।
07:45 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: हरमनप्रीत और ऋचा आउट

16वें ओवर में भारत को दो बड़े झटके लगे। डेलानी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर हरमनप्रीत कौर को प्रेंडेरगास के हाथों कैच कराया था। वह 20 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अगली ही गेंद पर ऋचा घोष को गैबी लुईस के हाथों कैच कराया। ऋचा खाता भी नहीं खोल सकीं। डेलानी फिलहाल हैट्रिक पर हैं। अगले ओवर की पहली गेंद पर वह विकेट लेने की कोशिश करेंगी। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 115 रन है। फिलहाल स्मृति मंधाना 69 रन बनाकर और जेमिमा रॉड्रिग्स क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:32 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: स्मृति मंधाना का अर्धशतक

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 40 गेंदों में फिफ्टी लगाई। यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक रहा। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 95 रन है। फिलहाल मंधाना 40 गेंदों में 53 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 गेंदों में 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।
07:11 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: भारत को पहला झटका

10वें ओवर में 62 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। एल डेलानी ने शेफाली वर्मा को एमी हंटर के हाथों कैच कराया। शेफाली 29 गेंदों में 24 रन बना सकीं। फिलहाल स्मृति मंधाना 29 गेंदों में 33 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 63 रन है।
07:05 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: मंधाना का कैच छूटा

आठ ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 22 गेंदों में 18 रन और स्मृति मंधाना 26 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। आठवें ओवर में मंधाना का कैच भी छूटा। 
06:48 PM, 20-Feb-2023

IND vs IRE T20 Live: मंधाना और शेफाली क्रीज पर

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। चार ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। मंधाना 15 गेंदों में 19 रन और शेफाली नौ गेंदों में छह रन बना चुकी हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed