IND W vs AUS W: पहले दिन का खेल खत्म; भारत का स्कोर 98/1, ऑस्ट्रेलियाई टीम 121 रन आगे
{"_id":"6583b43954f4c8adfb0d0273","slug":"ind-w-vs-aus-w-test-live-score-india-women-vs-australia-women-1st-test-day-1-match-scorecard-updates-2023-12-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: पहले दिन का खेल खत्म; भारत का स्कोर 98\/1, ऑस्ट्रेलियाई टीम 121 रन आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 21 Dec 2023 05:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 05:26 PM IST
खास बातें
IND W vs AUS W Test 2023 Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को भी हराने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 219 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना और स्नेह राणा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:05 PM, 21-Dec-2023
पहले दिन का खेल खत्म
मुंबई में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 19 ओवर में एक विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 121 रन पीछे है, लेकिन उसके नौ विकेट बचे हुए हैं। स्मृति मंधाना 49 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रही हैं। स्नेह राणा आठ गेंद में चार रन बनाकर नाबाद हैं। शेफाली वर्मा 59 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट जेस जॉनसन ने लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 219 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50 रन तहलिया मैकग्राथ ने बनाए। बेथ मूनी ने 40 रन की पारी खेली। कप्तान हीली ने 38 और किम गर्थ ने 28 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। स्नेह राणा को तीन और दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।
मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाकर पहली पारी में बढ़त लेना चाहेगी और ऑस्ट्रेलिया पर भी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।
04:55 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
90 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शेफाली वर्मा 59 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। जेस जॉनसन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब स्मृति मंधाना के साथ स्नेह राणा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:46 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: भारत की शानदार शुरुआत
भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रही हैं और भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन के पार जा चुका है।03:37 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी 219 रन पर सिमटी
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 219 रन पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50 रन तहलिया मैकग्राथ ने बनाए। बेथ मूनी ने 40 रन की पारी खेली। कप्तान हीली ने 38 और किम गर्थ ने 28 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। स्नेह राणा को तीन और दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।03:18 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिरे
198 रन पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा है। दीप्ति शर्मा ने जेस जॉनसन को विकेटों के सामने फंसाया। उन्होंने 61 गेंद में 19 रन बनाए।02:00 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट गिरे
168 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आठ विकेट गंवा दिए हैं। अलाना किंग 11 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुईं। स्नेह राणा ने उन्हें यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:38 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा
160 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवा दिए हैं। एश्ले गार्डनर के रूप में कंगारू टीम के सातवां झटका लगा। पूजा वस्त्राकर ने उन्हें यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। गार्डनर ने 26 गेंद में 11 रन बनाए। अब जेस जॉनसन और अलाना किंग क्रीज पर हैं।01:35 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा
159 रन पर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरे हैं। पूजा वस्त्राकर ने एनाबेल सदरलैंड को विकेटों के सामने फंसाया। सदरलैंड ने 58 गेंद में 16 रन बनाए। अब जेस जॉनसन और एश्ले गार्डनर क्रीज पर हैं। 52 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 160/6 है।01:22 PM, 21-Dec-2023
IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। एश्ले गार्डनर के साथ एनाबेल सदरलैंड क्रीज पर हैं। ये दोनों अच्छी साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगी। वहीं, भारत की कोशिश यह साझेदारी तोड़कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सस्ते में समेटने की होगी। 50 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 157/5 है।01:18 PM, 21-Dec-2023