फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND Vs AUS Highlights: बड़े मैच में फिर ढेर हुई भारतीय महिला टीम, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर बाहर

Thu, 23 Feb 2023 10:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Feb 2023 10:52 PM IST
खास बातें

IND W vs AUS W T20 Semi Final Highlights: महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया से था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हरा दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में सातवीं बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
IND vs AUS W Highlights: India vs Australia T20 World Cup Semi Final Key Highlights Results
हरमनप्रीत और जेमिमा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:43 PM, 23-Feb-2023

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप जीतने का सपना एकबार फिट टूट गया है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में भारत को पांच रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। भारतीय टीम की खराब फील्डिंग चर्चा का विषय रही। टीम इंडिया ने मेग लैनिंग और बेथ मूनी के आसान कैच छोड़े। इसका नतीजा यह हुआ कि मूनी और लैनिंग ने बड़ी पारियां खेलीं। मूनी ने 37 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा लैनिंग ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। एश्ले गार्डनर ने 18 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। 

जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 167 रन बना सकी। एक वक्त भारत ने 14 ओवर में चार विकेट गंवाकर 124 रन बना लिए थे। तब टीम इंडिया को 36 गेंदों में 49 रन की जरूरत थी। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से मैच जीत लेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर 30 गेंदों में 43 रन और ऋचा घोष 14 रन बनाकर क्रीज पर थीं। इसके बाद अगले ओवर में हरमनप्रीत ने अर्धशतक पूरा किया और इसी ओवर में अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गईं। यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने वक्त वह बैट को क्रीज के अंदर रखना भूल गईं। वह 34 गेंदों में 52 रन बना सकीं।

हरमनप्रीत के आउट होते ही अगले ओवर में ऋचा भी खराब शॉट खेलकर आउट हुईं। 19वें ओवर में स्नेह राणा के आउट होते ही भारत की उम्मीदें खत्म हो गई। आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। तब दीप्ति शर्मा और राधा यादव क्रीज पर थीं। हालांकि, टीम इंडिया 10 रन ही बना सकी और पांच रन से मैच हार गई। हरमनप्रीत के अलावा जेमिमा ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया जैसी स्टार्स फेल रहीं। एश्ले गार्डनर ने दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
09:18 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: हरमनप्रीत अजीबोगरीब तरीके से रन आउट

15वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना विकेट गंवा दिया। दूसरे रन के चक्कर में वह अपने बैट को क्रीज के अंदर रखना भूल गईं और रन आउट हो गईं। आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर काफी निराश दिखीं। वह 34 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में हरमन ने छह चौके और एक छक्का लगाया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन है। फिलहाल दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
08:59 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: भारत को चौथा झटका

भारत को 11वें ओवर में चौथा झटका लगा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहीं जेमिमा रॉड्रिग्स 24 गेंदों में 43 रन बनाकर कैच आउट हो गईं। उन्हें डार्सी ब्राउन ने आउट किया। अपनी पारी में जेमिमा ने छह चौके लगाए। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 41 गेंदों में 69 रन की साझेदारी निभाई। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 98 रन है।
08:54 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: हरमनप्रीत-जेमिमा पर दारोमदार

10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स 22 गेंदों में 39 रन और हरमनप्रीत कौर 21 गेंदों में 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 69 रन था। भारत इससे काफी आगे है। भारत को 60 गेंदों में 80 रन की जरूरत है।
08:41 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: भारत को 114 रन की जरूरत

भारतीय टीम ने छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स 10 गेंदों में 20 रन और हरमनप्रीत कौर नौ गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 84 गेंदों में 114 रन की जरूरत है।
08:28 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: भारत को तीसरा झटका

भारत को चौथे ओवर में तीसरा झटका लगा। यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स के बीच रन लेने को लेकर हुए कन्फ्यूजन में यास्तिका रन आउट हो गईं। वह सात गेंदों पर चार रन बना सकीं। चार ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 33 रन है। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:18 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: भारत को दो झटके

तीन ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुकी हैं। शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में मेगन शुट्ट की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हुईं। वहीं, तीसरे ओवर में एश्ले गार्डनर ने स्मृति मंधाना को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शेफाली छह गेंदों में नौ रन और मंधाना दो रन बना सकीं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 26 रन है। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स और यास्तिका भाटिया क्रीज पर हैं।
07:54 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 173 रन का लक्ष्य दिया

केप टाउन में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 173 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी के अर्धशतक और मेग लैनिंग की कप्तानी पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी के अर्धशतक और मेग लैनिंग की कप्तानी पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाए। मूनी ने 37 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। लैनिंग ने 34 गेंदों  पर 49 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं एश्ले गार्डनर ने 18 गेंदों में 31 रन बनाए। भारत की ओर से शिखा पांडे को दो विकेट मिले। वहीं, दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।
07:52 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

19वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। शिखा पांडे ग्रेस हैरिस को क्लीन बोल्ड किया। वह चार गेंदों में सात रन बना सकीं। फिलहाल मेग लैनिंग और एलिस पैरी क्रीज पर हैं। 
07:47 PM, 23-Feb-2023

IND W vs AUS W Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

18वें ओवर में 141 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने एश्ले गार्डनर को क्लीन बोल्ड किया। एश्ले 18 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुईं। उन्होंने मेग लैनिंग के साथ 36 गेंदों में 53 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ग्रेस हैरिस और मेग लैनिंग क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed