IND vs ZIM: भारत ने जीता चौथा टी20 मैच, जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, जायसवाल-गिल ने जड़े अर्धशतक
{"_id":"66924d03c13de772da05e156","slug":"ind-vs-zim-live-cricket-score-india-vs-zimbabwe-4th-t20-2024-harare-stadium-updates-2024-07-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: भारत ने जीता चौथा टी20 मैच, जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, जायसवाल-गिल ने जड़े अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 13 Jul 2024 08:03 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 13 Jul 2024 08:03 PM IST
खास बातें
India vs Zimbabwe 4th T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला गया। जिम्बाब्वे ने मारुमानी और मधवेरे की 63 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की नाबाद साझेदारी की बदौलत 15.2 ओवर में 156 रन बनाए और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:22 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत ने 10 विकेट से जीता मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला रविवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा।हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिम्बाब्वे ने मारुमानी और मधवेरे की 63 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की नाबाद साझेदारी की बदौलत 15.2 ओवर में 156 रन बनाए और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
गिल-जायसवाल की मैच जिताऊ साझेदारी
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाए। जायसवाल ने 29 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया जबकि गिल ने अपने अर्धशतक को पूरा करने के लिए 35 गेंदों का सहारा लिया। दोनों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए इस मुकाबले को 28 गेंदों के शेष रहते खत्म कर दिया। इस मैच में जायसवाल 53 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 93 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, गिल ने 39 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों इस मैच में नाबाद रहे।
07:10 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत को जीत के लिए 18 रन की जरूरत
भारत को जीत के लिए 18 रन की जरूरत है। जायसवाल और गिल दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
06:47 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा पचासा है। वहीं, शुभमन गिल भी दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/0 है।06:43 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले समाप्त, भारत का स्कोर 61/0
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और भारतीय टीम की सलामी जोड़ी दमदार फॉर्म में नजर आ रही है। जायसवाल और गिल के बीच 60 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/0 है।06:30 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत की दमदार शुरुआत
भारत की दमदार शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/0 है।06:15 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में हैं। पारी का पहला ओवर नगारवा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:06 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत के सामने रखा 153 रन का लक्ष्य
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरे मधवेरे और मारुमानी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे अभिषेक ने नौवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने मारुमानी को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, मधवेरे 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को तीसरा झटका ब्रायन बेनेट के रूप में लगा जो सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा सिकंदर रजा ने संभालने की कोशिश की। हालांकि, जिम्बाब्वे का बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए। कैंपबेल तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को पांचवां झटका कप्तान रजा के रूप में लगा जो 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह है कि इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे तुषार देशपांडे ने उन्हें आउट किया। रजा के रूप में उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली सफलता मिली। इस मैच में मायर्स ने 12, मदांडे ने सात और अकरम ने चार (नाबाद) रन बनाए। भारत के लिए खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए जबकि देशपांडे, सुंदर, अभिषेक और शिवम को एक-एक विकेट मिला।05:55 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: तुषार को मिली पहली सफलता
पारी का 19वां ओवर फेंकने आए तुषार देशपांडे को उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट मिला। उन्होंने अच्छी फॉर्म में चल रहे कप्तान रजा को गिल के हाथों कैच कराया। जिम्बाब्वे के कप्तान इस मैच में 46 रन बनाकर आउट हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मदांडे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मायर्स भी मौजूद हैं।05:52 PM, 13-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा और मायर्स ने संभाली पारी
सिकंदर रजा और डियोन मायर्स ने पारी संभाली है। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। 18 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 138/4 है।05:36 PM, 13-Jul-2024