IND vs ZIM 3rd ODI: भारत ने 13 रन से जीता मुकाबला, वनडे सीरीज में छठी बार जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया
{"_id":"63031ccd3c9c7616e921b037","slug":"ind-vs-zim-3rd-odi-live-score-india-vs-zimbabwe-3rd-odi-at-harare-sports-club-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM 3rd ODI: भारत ने 13 रन से जीता मुकाबला, वनडे सीरीज में छठी बार जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 22 Aug 2022 09:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:05 PM IST
खास बातें
India vs Zimbabwe 3rd ODI: भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हरा दिया है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 13 रन से जीत हासिल की। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 276 रन ही बना पाई और अंतिम ओवरों में मैच हार गई।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:53 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रन से हराया
भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रन से हरा दिया है और तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शुभमन गिल के शतक और ईशान किशन के अर्धशतक की बदौलत 289 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने खराब शुरुआत से उबरते हुए शानदार वापसी की। सीन विलियम्स के 45 रन के बाद सिकंदर रजा ने 115 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए। उन्होंने आठवें विकेट के लिए इवांस के साथ शतकीय साझेदारी की। इवांस ने 28 रन बनाए। अंत में शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़कर रजा को आउट किया और भारत की जीत पक्की की।इस जीत के साथ ही भारत ने छठी बार वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप किया है। अब टीम इंडिया एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।
08:47 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: सिकंदर रजा 115 रन बनाकर आउट
सिकंदर रजा 115 रन बनाकर आउट हो चुके हैं और जिम्बाब्वे के जीतने की उम्मीदें यहीं से खत्म हो चुकी हैं। शार्दुल की गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़कर भारत की मैच में वापसी कराई है। अब आखिरी ओवर में जीत के लिए जिम्बाब्वे को 15 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
08:42 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: जिम्बाब्वे का आठवां विकेट गिरा
273 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे का आठवां विकेट गिरा है। आवेश खान ने ब्रैड इवांस को आउट करके भारत को अहम सफलता दिलाई है। इवांस ने 37 गेंद में 28 रन बनाए। अब जिम्बाब्वे को जीत दिलाने का पूरा दारोमदार सिकंदर रजा पर है। जीत के लिए जिम्बाब्वे को आखिरी दो ओवरों में 17 रन की जरूरत है। रजा के साथ नगरावा क्रीज पर हैं।08:40 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: सिकंदर रजा और इवांस के बीच शतकीय साझेदारी
सिकंदर रजा और इवांस के बीच आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में देख रहे हैं और अपनी टीम को मैच में वापस ले आए हैं। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 13 गेंद में 17 रन की जरूरत है।08:30 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: सिकंदर रजा का शतक पूरा
सिकंदर रजा ने अपने वनडे करियर का छठा शतक लगा दिया है। उनकी इस पारी की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम मैच में आ चुकी है और मुकाबला रोमांचक हो गया है। उन्होंने पिछले छह मैचों में तीसरी बार शतकीय पारी खेली है। सिकंदर रजा और इवांस के बीच बेहतरीन साझेदारी हो रही है और जिम्बाब्वे का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए आखिरी तीन ओवरों में 33 रन की जरूरत है।08:14 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: रजा और इवांस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
सिकंदर रजा और ब्रैड इवांस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रजा आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं और इवांस उनका साथ दे रहे हैं। 43 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने सात विकेट पर 226 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:06 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: जिम्बाब्वे का स्कोर 200 रन के पार
पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। सिकंदर रजा अर्धशतक बनाने के बाद तेजी से रन बना रहे हैं और मैच धीरे-धीरे रोमांचक हो रहा है। हालांकि, अभी भी जिम्बाब्वे के लिए यह मैच जीतना बहुत मुश्किल है, लेकिन सिकंदर राज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।07:54 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: सिकंदर रजा का अर्धशतक
सिकंदर रजा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 61 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। हालांकि, रजा ने अपना अर्धशतक पूरा होने से पहले ही बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर लिया था। अब उन्होंने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उनके लिए अपनी टीम को जीत दिलाना बहुत मुश्किल होगा।07:50 PM, 22-Aug-2022
IND vs ZIM ODI Live: जिम्बाब्वे का सातवां विकेट गिरा
169 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे का सातवां विकेट गिरा है। कुलदीप यादव ने जॉन्गवे को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 13 गेंद में 14 रन बनाए। 38 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर सात विकेट पर 177 रन है।07:31 PM, 22-Aug-2022