IND vs WI T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में हारा भारत, आखिरी पांच ओवर में 37 रन नहीं बना सकी टीम इंडिया
{"_id":"64cbab1cc744771bac03e4e8","slug":"ind-vs-wi-live-cricket-score-india-vs-west-indies-1st-t20-2023-match-at-brian-lara-stadium-news-in-hindi-2023-08-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में हारा भारत, आखिरी पांच ओवर में 37 रन नहीं बना सकी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 04 Aug 2023 12:11 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:11 AM IST
खास बातें
IND vs WI 1st T20 Highlights : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की शुरुआत गुरुवार (तीन अगस्त) को हुई। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने उसे चार रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीती थी।
विज्ञापन
शुभमन गिल को आउट करने के बाद अकील हुसैन
- फोटो : ICC/Twitter
लाइव अपडेट
11:52 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: जीता हुआ मैच हारा भारत
पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने हार के साथ शुरुआत की। मेजबान वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में उसे चार रन से हरा दिया। विंडीज कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। टीम इंडिया 150 रन के आसान लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा को छोड़ दें तो सबने निराश किया। तिलक ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। धीमे विकेट पर भारतीय बल्लेबाज सेट होने के बाद आउट होते गए। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 21, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 19, अक्षर पटेल ने 13, संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह ने 12-12 रन बनाए। ईशान किशन छह और शुभमन गिल तीन रन बनाकर आउट हुए।
भारत को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 37 रन बनाने थे। उस समय टीम का स्कोर चार विकेट पर 113 रन था। हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन क्रीज पर थे। यहां से लग रहा था कि टीम इंडिया लक्ष्य को आसानी से जीत लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। उनके बाद संजू सैमसन के रन आउट होते ही टीम की उम्मीदें समाप्त हो गईं। अर्शदीप ने आखिरी ओवरों में कुछ दर्शनीय शॉट लगाए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (छह अगस्त) को गुयाना में खेला जाएगा।
11:37 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: भारत को लगा सातवां झटका
भारत को सातवां झटका ओबेड मैकॉय ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को आउट कर भारत की बड़ी उम्मीद तोड़ दी। अक्षर 11 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत को अब जीत के लिए 10 गेंद पर 21 रन चाहिए। कुलदीप यादव के साथ अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:22 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: संजू सैमसन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे
113 रन के स्कोर पर भारत के छह विकेट गिर चुके हैं। संजू सैमसन 12 गेंद में 12 रन बनाकर रन आउट हुए। काइल मेयर्स ने सटीक थ्रो के चलते उन्हें पवेलियन जाना पड़ा। अब टीम इंडिया मुश्किल में आ गई है। अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 113 रन है।11:18 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: हार्दिक पांड्या 19 रन बनाकर आउट
हार्दिक पांड्या 19 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जेसन होल्डर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब संजू सैमसन के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।11:14 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। दोनों सूझ-बूझ के साथ खेल रहे हैं और टीम इंडिया को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। ये दोनों अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे। भारत को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।10:57 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: भारत को लगा चौथा झटका
भारतीय टीम को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक को रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया। उनका कैच हेटमायर ने लिया। तिलक ने 22 गेंद पर 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: सूर्यकुमार यादव आउट
भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह 21 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर की गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच लिया। भारत ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 18 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद हैं। हार्दिक पांड्या तीन गेंद पर दो रन बनाकर खेल रहे हैं।10:36 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: भारत के 50 रन पूरे
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। उसने सात ओवर में दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 15 गेंद पर 19 और तिलक वर्मा नौ गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं।10:24 PM, 03-Aug-2023
IND vs WI T20 Live: ईशान किशन भी फेल
भारत को पांचवें ओवर में दूसरा झटका लगा। ओबेड मैकॉय ने पांचवीं गेंद पर ईशान किशन को आउट कर दिया। किशन नौ गेंद पर छह रन बनाकर रोवमन पॉवेल को कैच थमा बैठे। भारत ने पांच ओवर में दो विकेट पर 28 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।10:09 PM, 03-Aug-2023