फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI T20 HIGHLIGHTS: रोमांचक मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, तीन मैचों की सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Fri, 18 Feb 2022 10:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Feb 2022 10:56 PM IST
खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 2nd T20i HIGHLIGHTS: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच आठ रनों से जीत लिया है। भारत के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी के 12 गेंदों में 29 रनों की जरुरत थी लेकिन भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में भारत के पक्ष में मैच डाल दिया। उन्होंने महज चार रन देकर निकोलस पूरन का बड़ा विकेट हासिल किया। 

विज्ञापन
IND vs WI 2nd T20 Live Score: Indian cricket team defeated west indies to take 2-0 lead in three match series
भारत बनाम वेस्ट इंडीज टी-20 लाइव स्कोर - फोटो : twitter@imVkohli

लाइव अपडेट

10:53 PM, 18-Feb-2022

भारत की रोमांचक जीत 

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच आठ रनों से जीत लिया है। भारत के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी के 12 गेंदों में 29 रनों की जरुरत थी लेकिन भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में भारत के पक्ष में मैच डाल दिया। उन्होंने महज चार रन देकर निकोलस पूरन का बड़ा विकेट हासिल किया। 
10:41 PM, 18-Feb-2022

छह गेंद और 25 रन 

वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 25 रन की दरकार है। भारत की तरफ से हर्षल पटेल के हाथों में गेंद है।
विज्ञापन
10:39 PM, 18-Feb-2022

भुवनेश्वर ने पूरन को भेजा पवेलियन, बिश्नोई का शानदार कैच 

भुवनेश्वर कुमार ने आखिरकार वेस्टइंडीज की महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को 62 के स्कोर पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। इस बार बिश्नोई ने कोई गलती नहीं की और पीछे भागते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। भारत को सही समय पर यह विकेट मिला है। 19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 162/3, रोवमन पॉवेल (54*), कीरोन पोलार्ड (1*)
10:34 PM, 18-Feb-2022

आखिरी 12 गेंदें और 29 रन 

हर्षल ने परिस्थिति के मुताबिक एक किफायती गेंदबाजी करते हुए आठ रन दिए। वेस्टइंडीज को अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 29 रन की दरकार है। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 158/2, रोवमन पॉवेल (51*), निकोलस पूरन (62*) 
10:29 PM, 18-Feb-2022

निकोलस पूरन का अर्धशतक 

दीपक चाहर अपने चौथे ओवर में काफी महंगे रहे और 16 रन लुटा दिए। निकोलस पूरन ने भी छक्के के साथ 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 150/2, रोवमन पॉवेल (49*), निकोलस पूरन (56*)
 
10:25 PM, 18-Feb-2022

24 गेंदें और 53 रन

भुवनेश्वर ने 10 रन देकर अपना तीसरा ओवर खत्म किया। वेस्टइंडीज को अब आखिरी 24 गेंदों में जीत के लिए 53 रन की जरुरत है। 16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 134/2, रोवमन पॉवेल (41*), निकोलस पूरन (48*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 18-Feb-2022

30 गेंदों में 63 रन की दरकार 

वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी की 30 गेंदों में 63 रन बनाने है जबकि भारत यहां तीसरे विकेट दरकार है। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 124/2, रोवमन पॉवेल (33*), निकोलस पूरन (47*)
10:12 PM, 18-Feb-2022

पूरन-पॉवेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल की जोड़ी भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 33 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी कर ली है। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 113/2, रोवमन पॉवेल (27*), निकोलस पूरन (42*)
10:08 PM, 18-Feb-2022

वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे 

वेस्टइंडीज ने पिछले दो ओवर में 24 रन बटोरे हैं। निकोलस पूरन किसी भी तरह का कोई मौका नहीं दे रहे हैं। 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 103/2, रोवमन पॉवेल (21*), निकोलस पूरन (40*)
 
10:02 PM, 18-Feb-2022

भारत को विकेट की दरकार 

भारतीय टीम को अगर ये मैच जीतना है तो उसे हर हाल में यहां विकेट निकालनी होगी। इसी बीच दीपक चाहर ने 12 रन के साथ अपना तीसरा ओवर किया। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 60/2, रोवमन पॉवेल (13*), निकोलस पूरन (38*)
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed