IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी
{"_id":"66ac903dc6d00058350738bc","slug":"ind-vs-sl-odi-live-score-india-vs-sri-lanka-1st-odi-match-scorecard-today-premadasa-stadium-updates-2024-08-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 02 Aug 2024 10:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:06 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 1st ODI 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:58 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live Score: टाई हुआ पहले वनडे
भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए। भारत को जीत के लिए जब 15 गेंदों में सिर्फ एक रन की जरूरत थी तब शिवम दुबे आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अर्शदीप सिंह आए और पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (चार अगस्त) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में अपने वनडे करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए।
09:43 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live Score: भारत को लगा आठवां झटका
भारत को आठवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। असलांका ने उन्हें आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद सिराज उतरे हैं।
विज्ञापन
09:29 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live Score: केएल राहुल और अक्षर पटेल लौटे पवेलियन
भारत को छठा झटका केएल राहुल (31) के रूप में लगा जबकि सातवां विकेट अक्षर पटेल (33) के रूप में गिरा। फिलहाल क्रीज पर शिवम दुबे और कुलदीप यादव मौजूद हैं। भारत को 47 गेंदों में 26 रनों की जरूरत है।08:33 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live Score: 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/5
132 रन के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी भारतीय टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। फिलहाल केएल राहुल पांच और अक्षर पटेल सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।08:16 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live: भारत को लगा पांचवां झटका
भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। भारत को पांचवां झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 23 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें असिथा फर्नांडे ने आउट किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।08:14 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live: कोहली 24 रन बनाकर आउट
भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 24 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:40 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live: वाशिंगटन सुंदर आउट हुए
अकीला धनंजय ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है और उसने 87 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।07:33 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे
दुनिथ वेलालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन वेलालागे ने रोहित की पारी का अंत कर दिया। रोहित 47 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं और उनके साथ क्रीज पर विराट कोहली मौजूद हैं।07:18 PM, 02-Aug-2024
IND vs SL Live: रोहित शर्मा ने जड़ा पचासा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पचासा जड़ा है। उन्होंने 33 गेंदों में अपने करियर का 56वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, उनका साथ शुभमन गिल दे रहे हैं।06:56 PM, 02-Aug-2024