भारत छह विकेट से जीता: टी-20 सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया, अफगानिस्तान के रिकॉर्ड की भी बराबरी की
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 3rd T20 HIGHLIGHTS: भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 में छह विकेट से हरा दिया है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका के 147 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर और 19 गेंदे शेष रहते हुए हासिल कर लिया। अब भारत और श्रीलंका की टीमें चार मार्च से मोहाली में दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेलेंगी। यह विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट भी होगा।
लाइव अपडेट
श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारत को जीत दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलत 204 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 के ऊपर रहा। उन्होंने पहले मैच में 28 गेंदों पर नाबाद 57 रन, दूसरे मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 74 रन और तीसरे मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 73 रन की पारी खेली।श्रेयस ने तीन मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। श्रेयस से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में तीन मैचों में 199 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह भारत की लगातार 12वीं जीत है। इसके साथ ही भारत ने लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अफगानिस्तान ने 2018-19 में लगातार 12 टी-20 मैच जीते थे। इसके अलावा रोमानिया ने लगातार 12 मैच जीते हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा प्राप्त नहीं है।भारत ने टी-20 विश्व में भी आयरलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को तीन-तीन मैचों में हराया है। भारत ने घरेलू जमीन पर टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम की है।
भारत ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया
That's that from the final T20I.#TeamIndia win by 6 wickets to complete a clean sweep 3-0 against Sri Lanka.
— BCCI (@BCCI) February 27, 2022
Scorecard - https://t.co/gD2UmwjsDF #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/er1AQY6FmL
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 146 रन बनाए। श्रीलंका के टॉप चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसमें पाथुम निशांका (1 रन), गुनातिलाका (0), चरिथ असलंका (4 रन) और जानिथ लियानागे (9 रन) शामिल हैं। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और कप्तान दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी निभाई।
चांदीमल 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आखिर में कप्तान शनाका ने तूफानी पारी खेली। वह 38 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा चमिका करुणारत्ने ने 12 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से आवेश खान ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। सैमसन 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस ने दीपक हुड्डा के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई।
हुड्डा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर चार गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। यह इस सीरीज में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। श्रेयस ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को 16.4 ओवर में छह विकेट से जीत दिलाई।
श्रेयस ने चौके के साथ मैच को खत्म किया। वह 45 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं, जडेजा 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। इसके अलावा दुष्मंत चमीरा और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।
भारत के लिए एक और अच्छा ओवर
भारत के लिहाज से एक और अच्छा ओवर रहा। इस बार बिनुरा फ़र्नांडो के ओवर से श्रेयस और जडेजा ने 13 रन बटोरे। भारत को अब जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 11 रन की जरुरत। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 136/4, रवींद्र जाडेजा (16*), श्रेयस अय्यर (68*)भारत को 30 गेंदों में 24 रन की जरुरत
भारत अब मैच और सीरीज क्लीन स्वीप के करीब है। श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 24 रन की दरकार है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 123/4, श्रेयस अय्यर (61*), रवींद्र जाडेजा (10*)वेंकटेश भी पवेलियन लौटे
वेंकटेश अय्यर को इस मैच में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। वेंकटेश को लहिरु कुमारा ने पांच के स्कोर पर जयाविक्रमा के हाथों कैच कराया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 107/4, रवींद्र जाडेजा (1*), श्रेयस अय्यर (55*)भारत के 100 रन पूरे
श्रेयस अय्यर की एक और शानदार पारी के दम पर भारत अपनी तीसरी जीत के करीब पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 12वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 102/3, वेंकटेश अय्यर (5*), श्रेयस अय्यर (52*)श्रेयस का लगातार तीसरा अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सीरीज का लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस बार 29 गेंदों में छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की।FIFTY!
— BCCI (@BCCI) February 27, 2022
Three consecutive half-centuries for @ShreyasIyer15 👏👏
Live - https://t.co/rmrqdXJhhV #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/WjbDmJOdtU