IND vs SL 2nd Test HIGHLIGHTS: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 447 रन के जवाब में श्रीलंका का स्कोर 28/1, मेंडिस-करुणारत्ना क्रीज पर
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd Test Day 2 Day Night Match HIGHLIGHTS: भारत और श्रीलंका के बीच बेगलूरु में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए 447 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। जवाब में श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस (16*) और दिमुथ करुणारत्ना (10*) क्रीज पर हैं। जबकि भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।
लाइव अपडेट
दूसरे दिन का खेल खत्म, डे-नाइट टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत
भारत ने इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (92) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 252 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई की पूरी टीम दूसरे दिन के पहले सत्र में 109 रन पर ढेर हो गई। इसमें जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके। भारत ने इसके बाद दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर (67) और ऋषभ पंत (50) की मदद से 303/9 के स्कोर पर पारी घोषित की और श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा।
A stunning second day comes to a close in Bengaluru.
— ICC (@ICC) March 13, 2022
🔹 India require nine wickets to win.
🔹 Sri Lanka are 419 runs behind.#WTC23 | #INDvSL | https://t.co/g6fD3n4ID2 pic.twitter.com/1d1wS2JAWk
मेंडिस-करुणारत्ना के बीच साझेदारी
श्रीलंका की टीम पहले विकेट के झटके से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ना मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं और धीरे-धीरे एक मजबूत साझेदारी करने में लगे हैं। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 24/1, कुसल मेंडिस (12*), दिमुथ करुणारत्ना (10*)श्रीलंका को पहला झटका
श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रन का लक्ष्य
India declare to set up a tricky mini-session late on day two.
— ICC (@ICC) March 13, 2022
🏏 Rishabh Pant – 50
🏏 Shreyas Iyer – 67
☝️ Praveen Jayawickrama – 4/78
☝️ Lasith Embuldeniya – 3/87 #WTC23 | #INDvSL | https://t.co/g6fD3n4ID2 pic.twitter.com/fZvvpK8OHi
श्रेयस अय्यर 67 रन बनाकर आउट
श्रेयस अय्यर एक शानदार पारी के बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें लसिथ एम्बुलदेनिया ने 67 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत ने इसी के साथ अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। 67 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 283/8, अक्षर पटेल (0*), मोहम्मद शमी (5*)भारत की बढ़त 400 के पार
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 270 रन से अधिक का स्कोर बना लिया है और इसी के साथ उसकी बढ़त भी बढ़कर 414 रन की हो गई है। 64 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 271/6, श्रेयस अय्यर (65*), रविचंद्रन अश्विन (8*)श्रेयस अय्यर की तीसरी टेस्ट फिफ्टी
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
Back to back half-centuries for @ShreyasIyer15 👏👏
Live - https://t.co/loTQPg3SYl #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/Dmuc1qhJIq
जडेजा-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ी बिना किसी दिक्कत के भारत के स्कोर को आगे ले जा रहे हैं। 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 237/5, श्रेयस अय्यर (47*), रवींद्र जाडेजा (18*)That's a 50-run partnership between @ShreyasIyer15 & @imjadeja 💪💪
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
Live - https://t.co/t74OLq7xoO #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/vPna7COaTM
भारत की बढ़त 350 रन हुई
डिनर ब्रेक: भारत के पास 342 रन की बढ़त
That's the Dinner break on Day 2 of the 2nd Test.#TeamIndia have a huge lead of 342 runs.
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
Scorecard - https://t.co/loTQPg3SYl #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/c1p1JQ7bwy