फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: दूसरे टी-20 में भारत की हार, श्रीलंका ने चार विकेट से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
खास बातें

  • श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया
  • श्रीलंका की जीत में चमके धनंजय डिसिल्वा और मिनोद भानुका 
  • भारत की तरफ से कुलदीप ने झटके दो विकेट
  • आठ मुख्य खिलाड़ियों के बगैर उतरी थी टीम इंडिया

विज्ञापन
LIVE India vs Sri Lanka 2nd T20 Cricket Score Today Match News Updates in Hindi
श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से हराया - फोटो : ESPN

लाइव अपडेट

11:27 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया

धनंजय डिसिल्वा (40*) और मिनोद भानुका (36) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने दूसरे मुकाबले में भारत को चार विकेट के हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। चमिका 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 30 रन देकर दो विकेट झटके। श्रीलंका की जीत में धनंजय डिसिल्वा ने अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डिसिल्वा ने 34 गेंदों में 40 रनों की नाबाद व बहुमुल्य पारी खेली। 

अगर मैच की बात करें तो बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी 100 रन के भीतर ही लड़खड़ा गई थी। 99 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर चुके। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 40 से ज्यादा का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत की तरफ से शिखर धवन सबसे अधिक 40 रन बनाए। इसके अलावा देवदत्त पडीक्कल 29 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, श्रीलंका की तरफ से अकिला धनंजय ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। बता दें कि पहले टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 38 रनों से हराया था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकबला कल यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 
11:21 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों में 8 रन चाहिए 

19 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 125/6. धनंजय डिसिल्वा 34 और चमिका करुणारत्ने 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
11:18 PM, 28-Jul-2021

चमिका ने लगाया शानदार छक्का

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर चमिका ने भुवनेश्वर की गेंद पर जड़ा शानदार छक्का
11:15 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों में 20 रन चाहिए 

18 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 113/6. धनंजय डिसिल्वा 33 और चमिका करुणारत्ने 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:10 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को लगा छठा झटका

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सकारिया ने रमेश मेंडिस (2) को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सकारिया का यह पहला विकेट है।
11:09 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 28 रन

17 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 105/5. धनंजय डिसिल्वा 26 और रमेश मेंडिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल चाहर ने वानिंदु हसरंगा (15) को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इससे पहले चाहर ने दो शानदार कैच (अविष्का और मिनोद) लपका। 
 
10:53 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 36 गेंदों में 46 रन की दरकार

14 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 87/4. धनंजय डिसिल्वा 16 और वानिंदु हसरंगा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:52 PM, 28-Jul-2021

धनंजय डिसिल्वा ने लगाया शानदार सिक्स

14वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डिसिल्वा ने कुलदीप की गेंद पर लॉन्ग ऑन में शानदार छक्का लगाया।
10:47 PM, 28-Jul-2021

12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 68/4

12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 68/4. धनंजय डिसिल्वा 6 और वानिंदु हसरंगा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed