IND vs SL 1st Test: भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हराया, जडेजा ने 175 रन बनाए, नौ विकेट भी लिए
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st Test HIGHLIGHTS: भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 222 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इसी के साथ रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने पहली टेस्ट जीत दर्ज की है और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
लाइव अपडेट
भारत पारी और 222 रनों से जीता
𝗪𝗛𝗔𝗧. 𝗔. 𝗪𝗜𝗡! 👏 👏@ImRo45 begins his Test captaincy stint with a win as #TeamIndia beat Sri Lanka by an innings & 2⃣2⃣2⃣ runs in the first @Paytm #INDvSL Test in Mohali. 👌 👌
— BCCI (@BCCI) March 6, 2022
Scorecard ▶️ https://t.co/XaUgOQVg3O pic.twitter.com/P8HkQSgym3
श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा
मोहम्मद शमी की शानदार इनस्विंग गेंद पर विश्वा फर्नांडो खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।जडेजा को चौथी सफलता, तोड़ी एक और साझेदारी
रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी का चौथा और मैच का नौवां विकेट ले लिया है। उन्होंने इस बार लसिथ एम्बुलदेनिया को दो रन के स्कोर पर आउट कराया। पंत ने विकेट के पीछे एक बेहतरीन कैच लपका। 51 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 153/8, निरोशन दिकवेला (30*), विश्वा फर्नांडो (0*)IND vs SL: जडेजा ने श्रीलंका को दो झटके दिए
IND vs SL: अश्विन ने कपिल देव को पीछे छोड़ा
श्रीलंका की दूसरी पारी के 36वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने चरिथ असलंका को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। असलंका नौ गेंदों पर 20 रन बना सके। इसके साथ ही अश्विन कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। कपिल के टेस्ट में 434 विकेट थे। वहीं, अश्विन के 435 विकेट हैं।जडेजा ने एक ओवर में दिए 20 रन
रविंद्र जडेजा का सातवां ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में श्रीलंका के चरिथ असलंका ने दो छक्के और दो चौके के साथ 20 रन बटोरे। इस ओवर के साथ ही दूसरा सत्र भी समाप्त हो गया है और चायकाल का समय हो गया है। 35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 120/4, चरिथ असलंका (20*), ऐंजेलो मैथ्यूज (27*)श्रीलंका को लगा चौथा झटका, जडेजा ने तोड़ी साझेदारी
रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से भारत के लिए श्रीलंका की अहम साझेदारी को तोड़ा है। इस बार उन्होंने धनंजय डीसिल्वा को 30 के स्कोर पर श्रेयस के हाथों कैच कराया। श्रीलंका ने इस झटके के साथ अपना चौथा विकेट छोड़ दिया। 33 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 94/4, चरिथ असलंका (0*), ऐंजेलो मैथ्यूज़ (21*)बुमराह-जडेजा के हाथ में गेंद
रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में दोनों छोर पर बदलाव किया है। उन्होंने बुमराह और जडेजा अब गेंद थमाई है। श्रीलंका की तरफ से ऐंजेलो मैथ्यूज़ और धनंजय डीसिल्वा पारी को संभालने में लगे हैं। 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 74/3, धनंजय डीसिल्वा (17*), ऐंजेलो मैथ्यूज़ (18*)श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, करुणारत्ने आउट
रोहित ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मोहम्मद शमी को लगाया और उन्होंने आते ही दूसरे स्पेल की पांचवी गेंद पर दिमुथ करुणारत्ना को पंत के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 46/3, धनंजय डीसिल्वा (1*), ऐंजेलो मैथ्यूज़ (10*)अश्विन को दूसरी सफलता, कपिल देव की बराबरी की
@ashwinravi99 strikes yet again 💪
— BCCI (@BCCI) March 6, 2022
Outstanding delivery as he gets Pathum Nissanka caught behind 👌👌
He now has 4️⃣3️⃣4️⃣ Test wickets equalling the great Kapil Dev's record 🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/XaUgOQVg3O#INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/9luvII0IIn