IND vs SA Highlight: भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया, सुदर्शन और अय्यर का अर्धशतक
{"_id":"657e97e0d62fe66d87044067","slug":"ind-vs-sa-live-cricket-score-india-vs-south-africa-1st-odi-2023-wanderers-stadium-updates-2023-12-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Highlight: भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया, सुदर्शन और अय्यर का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 17 Dec 2023 05:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:55 PM IST
खास बातें
India vs South Africa 1st ODI 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की रविवार (17 दिसंबर) को शुरू हुई। जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।
विज्ञापन
साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:46 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: भारत की शानदार जीत
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। भारत की इस साल वनडे में यह 26वीं जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में 26 मैच जीते थे। कंगारू टीम 2023 में 30 मैच जीत चुकी है। भारत ने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा।भारत को दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद किसी वनडे में जीत मिली है। टीम इंडिया पिछली बार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर जीती थी। उसके बाद 2022 में लगातार तीन मैचों में हार मिली थी।
डेब्यू मैच में सुदर्शन का कमाल
जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ पांच रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिए।
गेंदबाजी में अर्शदीप और आवेश ने बरपाया कहर
भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने कमाल कर दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। अर्शदीप को पांच और आवेश को चार विकेट मिले। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। टोनी डी जॉर्जी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में 28 रन बना सके। इसके बाद पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड किया।
अर्शदीप के कहर के बाद आवेश खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। आवेश ने फिर डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज (4) को अपना चौथा शिकार बनाया। अर्शदीप को पांचवीं सफलता पारी के 26वें ओवर में मिली। उन्होंने मैदान पर जम चुके एंडिले फेहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप ने आखिरी विकेट लिया। आवेश पांच विकेट नहीं ले सके।
05:35 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: सुदर्शन का अर्धशतक
साई सुदर्शन ने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 16वें ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया। उनके बाद श्रेयस अय्यर ने भी छक्का मारकर अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एंडिले फेहलुकवायो की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
05:13 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 28 और साई सुदर्शन 25 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को जीत के लिए 56 रन और बनाने हैं।04:49 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: नहीं चला ऋतुराज का बल्ला
ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला पहले वनडे में नहीं चला। वह 10 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वियान मुल्डर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। गायकवाड़ के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। भारत ने चार ओवर में एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 16 और श्रेयस अय्यर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।04:39 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने उतरे हैं। भारत ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन छह और ऋतुराज पांच रन बनाकर नाबाद हैं।04:00 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीकी पारी 116 रन पर सिमटी
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 पर समेट दिया है। टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट झटके। वहीं, आवेश खान को चार विकेट मिले। कुलदीप यादव ने नांद्र बर्गर को क्लीन बोल्ड कर अफ्रीकी पारी को समेट दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहले ही ओवर से भारतीय तेज गेंदबाजों ने परेशान किया। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। टोनी डी जॉर्जी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में 28 रन बना सके। इसके बाद पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड किया।
अर्शदीप के कहर के बाद आवेश खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। आवेश ने फिर डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज (4) को अपना चौथा शिकार बनाया। अर्शदीप को पांचवीं सफलता पारी के 26वें ओवर में मिली। उन्होंने मैदान पर जम चुके एंडिले फेहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप ने आखिरी विकेट लिया। आवेश पांच विकेट नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:46 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: अर्शदीप को पांचवीं सफलता
दक्षिण अफ्रीका को 101 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने एंडिले फहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप का यह इस मैच में पांचवां विकेट रहा। इससे पहले वह रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोर्जी, रसी वान डर डुसेन और हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेज चुके हैं। यह अर्शदीप का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला फाइव विकेट हॉल है।03:39 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: फेहलुकवायो जमे
दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन एंडिले फेहलुकवायो ने एक छोर संभाले रखा है। वह नांद्रे बर्गर के साथ मिलकर क्रीज पर जमे हुए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह और आवेश खान अपने-अपने पांचवें विकेट के लिए जुटे हुए हैं। दोनों चार-चार विकेट ले चुके हैं।03:05 PM, 17-Dec-2023
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका
दक्षिण अफ्रीका को 17वें ओवर में 73 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। आवेश खान ने मैच में अपना चौथा विकेट निकाला। उन्होंने केशव महाराज को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। महाराज चार रन बना सके। फिलहाल नांद्रे बर्गर और एंडिले फेहलुकवायो क्रीज पर हैं।02:46 PM, 17-Dec-2023