फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: टीम इंडिया की सीरीज में शानदार वापसी, तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया

Tue, 14 Jun 2022 10:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jun 2022 10:58 PM IST
खास बातें

IND vs SA (India vs South Africa): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी 131 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20 Live Cricket Score: India Vs South Africa 3rd T20 Match Today At Visakhapatnam News Updates In Hindi
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:24 PM, 14-Jun-2022

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया

भारत ने टी-20 सीरीज में शानदार वापसी की है। तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया है। विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी 19.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने चार विकेट झटके, जबकि युजवेंद्र चहल को तीन विकेट मिले। फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा।
10:20 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका

19वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को दो झटके लगे। भुवनेश्वर कुमार ने केशव महाराज को कार्तिक के हाथों कैच कराया। महाराज 11 रन बना सके। इसके बाद इस ओवर की पांचवीं गेंद पर एनरिक नॉर्त्जे (0) रन आउट हो गए। 
विज्ञापन
10:12 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका

17वें ओवर में 113 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। हर्षल पटेल ने कगिसो रबाडा को चहल के हाथों कैच कराया। रबाडा नौ रन बना सके। फिलहाल केशव महाराज और वेन पार्नेल क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 115 रन है।
10:03 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

15वें ओवर में 100 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच के हीरो रहे हेनरिक क्लासेन को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। क्लासेन 24 गेंदों पर 29 रन बना सके। चहल ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके हैं। उन्होंने क्लासेन से पहले प्रिटोरियस और डुसेन को पवेलियन भेजा। फिलहाल वेन पार्नेल और कगिसो रबाडा क्रीज पर हैं।
09:52 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका 86/5

13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं फिलहाल हेनरिक क्लासेन 19 गेंदों पर 22 रन और वेन पार्नेल पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। क्लासेन पिछले मैच के हीरो रहे थे। भारत की ओर से हर्षल और चहल ने दो-दो विकेट झटके हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब 42 गेंदों पर 94 रन की जरूरत है।
09:45 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: मिलर भी पवेलियन लौटे

11 ओवर खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल ने डेविड मिलर को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। मिलर पांच गेंदों पर तीन रन बना सके। हर्षल का यह इस मैच में दूसरा विकेट था। इसके अलावा चहल ने भी दो विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: चहल ने प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा

नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। युजवेंद्र चहल ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को दोहरा झटका दिया। उन्होंने रसी वान डर डुसेन के बाद ड्वेन प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा। प्रिटोरियस 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। 
09:24 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने रसी वान डर डुसेन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। डुसेन एक रन बना सके। फिलहाल पिछले मैच के हीरो हेनरिक क्लासेन और ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर हैं। बावुमा और हेंड्रिक्स भी पवेलियन लौट चुके हैं।  
09:18 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

छह ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 38 रन बना लिए हैं। फिलहाल ड्वेन प्रिटोरियस और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल ने रीजा हेंड्रिक्स को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कराया। हेंड्रिक्स 20 गेंदों पर 23 रन बना सके। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। 
09:09 PM, 14-Jun-2022

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

चार ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 23 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को आवेश खान के हाथों कैच कराया। बावुमा 10 गेंदों पर आठ रन बना सके। फिलहाल रीजा हेंड्रिक्स और ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed