IND Inning
250/6 (41 ov)
KL Rahul 56(48)*
Nitish Kumar Reddy 9 (16)
IND elected to bat
IND vs SA Day-1 Highlights: बॉक्सिंग-डे पर राहुल का दक्षिण अफ्रीका को जोरदार पंच, पहले दिन भारत का स्कोर 272/3
{"_id":"61c819bd926b1554c60f7839","slug":"ind-vs-sa-1st-test-live-updates-and-scorecard-details-in-centurion-boxing-day-test","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Day-1 Highlights: बॉक्सिंग-डे पर राहुल का दक्षिण अफ्रीका को जोरदार पंच, पहले दिन भारत का स्कोर 272\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 26 Dec 2021 08:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 26 Dec 2021 08:57 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test, Day 1: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट से हो रही है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
केएल राहुल का शतक
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:54 PM, 26-Dec-2021
IND vs SA: पहले दिन का खेल खत्म
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने शानदार सेंचुरी लगाई। वह 122 रन बनाकर नाबाद हैं। अपनी पारी में राहुल 16 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, अजिंक्य रहाणे भी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। वे 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट झटके।08:14 PM, 26-Dec-2021
IND vs SA Live Score: रहाणे-राहुल के बीच 50+ रन की साझेदारी
भारत का स्कोर तीन विकेट पर 250 रन के पार हो चुका है। केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 111 रन बनाकर नाबाद हैं और अजिंक्य रहाणे 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मयंक अग्रवाल 60 रन, चेतेश्वर पुजारा 0 और विराट कोहली 35 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
08:01 PM, 26-Dec-2021
IND vs SA Live Score: राहुल का शतक
केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पहली पारी में 218 गेंदों पर शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर हैं। इससे पहले वसीम जाफर ने 2007 में 116 रन की पारी खेली थी।राहुल दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले 10वें भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले अफ्रीका में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, प्रवीण आमरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, वसीम जाफर, कपिल देव, चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग शतक लगा चुके हैं।
तेंदुलकर के नाम अफ्रीका में सबसे ज्यादा पांच शतक हैं, जबकि कोहली ने दो बार यह कारनामा किया है। इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाजों के नाम सिर्फ एक ही शतक है। राहुल का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 199 रन का है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में बनाया था।
07:42 PM, 26-Dec-2021
IND vs SA Live Score: राहुल शतक के करीब
भारत ने तीन विकेट गंवाकर 227 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 97 रन और अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 41 गेंदों पर 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। राहुल शतक लगाने से तीन रन दूर हैं।07:19 PM, 26-Dec-2021
IND vs SA Live Score: विराट कोहली पवेलियन लौटे
भारत को 199 रन के कुल स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने फर्स्ट स्लिप में मुल्डर से कैच कराया। आउट होने से पहले विराट अच्छे टच में दिख रहे थे। उन्होंने 94 गेंदें भी खेलीं। विराट और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 171 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं।06:53 PM, 26-Dec-2021
कोहली-राहुल की जोड़ी क्रीज पर
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है और कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कोहली 32 रन और राहुल 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 135 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी हो चुकी है। तीसरे सत्र में भारत विकेट बचाने की कोशिश करेगा। भारत का स्कोर दो विकेट पर 182 रन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:10 PM, 26-Dec-2021
चायकाल में भारत का स्कोर 157/2
पहले दिन चायकाल तक भारत ने दो वेकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 19 और राहुल 68 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले सत्र में पिछड़ने के बाद अफ्रीका ने दूसरे सत्र में वापसी की और 74 रन देकर दो विकेट झटके। हालांकि पूरे सत्र में भारत ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन एनगिडी की दो अच्छी गेंदों ने अफ्रीका की मैच में वापसी कराई। पुजारा एक बार फिर फ्लॉप रहे और अपने करियर में दूसरी बार पहली ही गेंद पर आउट हुए। दो झटकों के बाद राहुल ने विराट के साथ मिलकर भारत की पारी संभाली और चायकाल तक कोई और झटका नहीं लगने दिया।05:48 PM, 26-Dec-2021
भारत का स्कोर 150 के पार
41वें ओवर में लगातार दो झटके लगने के बाद लोकेश राहुल ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। राहुल 63 और विराट 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 92 गेंद में 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। मुल्डर और केशव महाराज मिलकर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं। इन दोनों ने 50 से 55 ओवर के बीच सिर्फ छह रन खर्चे हैं।05:22 PM, 26-Dec-2021
राहुल ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक लगाया
भारत को दो झटके लगने के बाद राहुल ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 127 गेंदों में 51 रन की पारी में नौ चौके लगाए हैं और क्रीज पर मौजूद हैं। पुजारा के आउट होने के बाद भारत के कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आ चुके हैं और अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने जैन्सन और केशव महाराज की गेंद पर एक-एक चौके भी लगाए हैं।05:08 PM, 26-Dec-2021