Live
भारत ने नौवां अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता: मोहित-मनल ने कैसे पाकिस्तान को छकाया? पिछली हार का बदला पूरा
{"_id":"6af7dad7b1f4a567cf032807","slug":"ind-vs-pak-u19-india-vs-pakistan-u19-asia-cup-2026-final-match-live-scorecard-updates-al-amerat-2026-11-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"भारत ने नौवां अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता: मोहित-मनल ने कैसे पाकिस्तान को छकाया? पिछली हार का बदला पूरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM IST
खास बातें
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
आर्यवीर और लक्ष्य रायचंदानी
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
06:41 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Highlights: भारत ने एक विकेट से जीता खिताब
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए और एक विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंडर-19 एशिया कप की चैंपियन बन गई।
06:36 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: आखिरी ओवर में चाहिए आठ रन
भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में आठ रन चाहिए। 49 ओवर में भारत ने नौ विकेट पर 330 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहित और चिगुरुपति क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
05:28 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: भारत को लगातार दो झटके
भारत को 37वें ओवर में दो गेंदों पर लगातार दो झटके लगे। लक्ष्य रायचंदानी को अली रजा ने हसनैन के हाथों कैच कराया। वह 80 रन बनाकर लौटे। इसके बाद अन्वय द्रविड़ 19 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब मनल चौहान का साथ देने आर्यन सासवानी आए हैं।05:09 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: भारत को चौथा झटका
भारत को चौथा झटका हसनैन अब्बास डार ने दिया। उन्होंने यशबर्धन चौहान को उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों में नौ रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए अन्वय द्रविड़ आए हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 187 रन है।05:00 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका भी रिजवानुल्लाह ने दिया। उन्होंने अर्जुन राजपूत को हम्जा जहूर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 16 रन बना सके। अब कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का साथ देने यशबर्धन चौहान आए हैं।04:32 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: 146 पर भारत को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान ने भारत को दूसरा झटका दिया है। 146 के स्कोर पर विनीत रिजवानुल्लाह का शिकार बने। वह 24 रन बना सके। अब लक्ष्य रायचंदानी का साथ देने अर्जुन राजपूत आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:18 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: लक्ष्य का अर्धशतक
कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अर्धशतक लगाया। लक्ष्य का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। लक्ष्य और वीके विनीत के बीच साझेदारी जारी है। भारत ने 25 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। भारत को अभी जीत के लिए और 206 रन बनाने हैं।04:10 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। कप्तान लक्ष्य और वीके विनीत के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत को आर्यवीर और लक्ष्य ने अच्छी शुरुआत दिलाई। आर्यवीर अर्धशतक लगाकर आउट हो गए।03:54 PM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: आर्यवीर सहवाग आउट
भारत को सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग के रूप में पहला झटका लगा है। आर्यवीर सहवाग ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान लक्ष्य के साथ साझेदारी निभाई। आर्यवीर इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने लगातार तीन मैचों में 50+ स्कोर बनाया है। आर्यवीर 61 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य और आर्यवीर के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई।03:41 PM, 14-Nov-2026
