फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 171/9, भारत पर अब तक 143 रन की बढ़त

Sat, 02 Nov 2024 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Nov 2024 05:43 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Day-2 IND vs NZ Test 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाकर 143 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Day 2 Highlights: India vs New Zealand 3rd Test Day 2 Highlights Scorecard Wankhede Stadium
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

05:01 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाए और 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली। एजाज पटेल सात रन बनाकर नाबाद लौटे। शनिवार को कीवियों के लिए विल यंग ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कॉनवे ने 22, मिचेल ने 21 और फिलिप्स ने 26 रन बनाए। बाकी चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत के लिए जडेजा ने चार, अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, आकाश दीप और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को 28 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। शनिवार को भारत ने चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 177 रन बनाने में बाकी छह विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने आज भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने इस दौरान टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक और गिल ने सातवां अर्धशतक लगाया। 

बड़े हिट के चक्कर में पंत एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजा। वह 59 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। एक वक्त भारत का स्कोर चार विकेट पर 180 रन था और फिर 83 रन बनाने में टीम इंडिया ने आखिरी छह विकेट गंवा दिए। पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा 14 रन, रविचंद्रन अश्विन छह रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 146 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। सरफराज खान और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिर में कुछ बड़े हिट्स लगाए और भारत को बढ़त दिलाई। वह 36 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने पांच विकेट लिए। वहीं, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
04:36 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: अश्विन ने दिया आठवां झटका

न्यूजीलैंड को आठवां झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने विल यंग को अपना शिकार बनाया। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। यंग 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए एजाज पटेल उतरे हैं।
विज्ञापन
04:30 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट भी गिरा

न्यूजीलैंड को सातवां झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने ईश सोढी को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैट हेनरी उतरे हैं। मेहमानों ने दूसरी पारी में 148 रन बना लिए हैं और 121 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
04:09 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट भी गिरा

न्यूजीलैंड को छठा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। उन्हें अश्विन ने बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर लौटे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईश सोढी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में कीवियों ने छह विकेट पर 131 रन बना लिए हैं और 103 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
03:55 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: जडेजा ने कीवियों को दिया पांचवां झटका

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका भी रवींद्र जडेजा ने ही दिया। उन्होंने टॉम ब्लंडल को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं। उनका साथ देने के विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं।
03:47 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

94 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने डेरिल मिचेल को अश्विन के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल ने यंग के साथ 50 रन की पार्टनरशिप की थी। अब क्रीज पर टॉम ब्लंडल पहुंचे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को 44 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने रचिन रवींद्र को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर हैं। भारत ने 28 रन की बढ़त हासिल की थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की बढ़त 16 रन की हो चुकी है।
02:44 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को 39 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह 47 गेंद में 22 रन बना सके। फिलहाल रचिन रवींद्र और विल यंग क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की बढ़त फिलहाल 11 रन की है। इससे पहले आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को आउट किया था।
02:40 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल डेवोन कॉनवे और विल यंग क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं।
02:13 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: चायकाल

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में कीवी बस दो रन पीछे हैं। न्यूजीलैंड को एकमात्र झटका कप्तान टॉम लाथम के रूप में लगा है। उन्हें आकाश दीप ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल डेवोन कॉनवे 15 और विल यंग आठ रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर खत्म हुई थी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed