फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के कारण मैच रद्द, न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे, 12.5 ओवर में भारत ने 82 रन बनाए

Sun, 27 Nov 2022 12:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 12:59 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। हैमिल्टन के मैदान में आज सुबह से ही बारिश हो रही थी। हालांकि, मैच से पहले बारिश रुकी, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस देरी से हुआ। 4.5 ओवर का खेल होने के बाद बारिश लौट आई। मैच फिर से शुरू हुआ तो दोनों पारियों में से 21 ओवर काट दिए गए थे। 12.5 ओवर का खेल होने के बाद बारिश फिर लौट आई और मैच रद्द हो गया।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd odi Live Score: India vs New Zealand ODI Match Scorecard News Updates in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:46 PM, 27-Nov-2022

बारिश के कारण दूसरा वनडे रद्द

बारिश की वजह से दूसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में कुल 12.5 ओवर का खेल हो पाया, जिसमें भारत ने एक विकेट खोकर 89 रन बनाए। यह मैच रद्द होने के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। फिलहाल कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और भारत के पास आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने का मौका है। वहीं, आखिरी मैच में भारत के हारने पर या रद्द होने पर न्यूजीलैंड सीरीज अपने नाम करेगा। 

भारतीय कप्तान शिखर धवन एक बार फिर टॉस हार गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। कप्तान धवन और शुभमन गिल ने धीमी शुरुआत की। भारत ने 4.5 ओवर में 22 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तो मैच 50 ओवर की बजाय 29 ओवर का कर दिया गया था। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने का फैसला किया और कप्तान धवन इसी प्रयास में आउट हो गए। 

धवन ने 10 गेंद में तीन रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए और गिल के साथ मिलकर उन्होंने शानदार साझेदारी की। इन दोनों ने 12.5 ओवर में भारत का स्कोर 89 रन तक पहुंचा दिया, लेकिन इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। गिल इस मैच में 42 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र विकेट मैट हेनरी ने लिया।


11:58 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के कारण फिर रुका मैच

बारिश के कारण मैच फिर से रोक दिया गया है। फिलहाल भारत ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने खेल रुकने तक 46 गेंद में 66 रन जोड़े हैं। गिल 42 गेंद में 45 रन और सूर्यकुमार 25 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

मैदान में काफी तेज बारिश हो रही है और कवर्स से मैदान ढंका हुआ है। अगर जल्द ही बारिश नहीं रुकती है तो मैच रद्द होने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
11:51 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: गिल और सूर्यकुमार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। गिल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। भारत का स्कोर 12.5 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है।
11:41 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत ने 10 ओवर में 60 रन बनाए

सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुके हैं। बारिश की वजह से दोनों पारियां 29-29 ओवर की हो चुकी हैं। 10 ओवर में भारत ने एक विकेट खोकर 60 रन बनाए। वहीं, 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 69 रन हो चुका है। सूर्यकुमार यादव 17 और शुभमन गिल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है।
11:18 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: कप्तान धवन तीन रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान शिखर धवन 10 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मैट हेनरी की गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने उनका कैच पकड़ा। बारिश के बाद धवन तेजी से रन बनाने के इरादे से क्रीज पर आए थे, लेकिन सफल नहीं हुए। पिछले मैच में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। शुभमन गिल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
11:09 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: हैमिल्टन में बारिश जारी

हैमिल्टन में थोड़े समय के अंतराल पर बारिश लौट रही है। इससे मैच शुरू होने में देरी हो रही है। हालांकि, हल्की बारिश से मैदान को ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन लगातार समय बर्बाद होने से ओवरों की संख्या में कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: 29 ओवर का होगा मैच

हैमिल्टन में बारिश रुक गई है। ग्राउंड स्टाफ ने अपनी मेहनत से मैदान को समय से पहले ही तैयार कर दिया है। इस मैच में अब दोनों पारियां 50 की जगह 29 ओवर की होंगी। जल्द ही खिलाड़ी मैदान पर होंगे। अब भारतीय टीम तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगी।
08:36 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के कारण खेल रुका

हैमिल्टन में बारिश के कारण खेल रुका है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 22 रन बनाए हैं। इसके बाद से बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है। अगले दो घंटे तक मौसम साफ होने के कोई आसान नहीं हैं। अगर दो घंटे बाद बारिश रुकती है तो मैदान सुखाने में भी काफी समय बर्बाद होगा। ऐसे में इस मैच में ओवरों की संख्या में कटौती होना लगभग तय है। हालांकि, मैदान ज्यादा गीला होने पर मैच रद्द भी हो सकता है।
07:32 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश की वजह से मैच रोक दिया गया है और मैदान को कवर्स से ढंक दिया गया है। खेल रुकने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 4.5 ओवर में 22 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 21 गेंद में 19 रन और कप्तान शिखर धवन आठ गेंद में दो रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
07:29 AM, 27-Nov-2022

IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत की धीमी शुरुआत

पिछले मैच की तरह एक बार फिर शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने धीमी शुरुआत की है। इस मैच में भी दोनों बल्लेबाज संयम के साथ खेल रहे हैं और लंबी साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले वनडे में इस जोड़ी ने 124 रन की साझेदारी कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी। इस मुकाबले में भी इन दोनों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 17 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed