IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
{"_id":"637fd683aa957464062e2c97","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-1st-odi-2022-match-at-eden-park-stadium-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 25 Nov 2022 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Nov 2022 03:29 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand (INDIA vs NZ) Odi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कीवी टीम ने केन विलियम्सन और टॉम लाथम के बीच 221 रन की साझेदारी के चलते सात विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
केन विलियम्सन और टॉम लाथम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
02:51 PM, 25-Nov-2022
न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में कीवी टीम ने 47.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 309 रन बनाए और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 221 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल के अर्धशतक के चलते सात विकेट खोकर 306 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए थे।
भारत के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट उमरान मलिक ने लिए। हालांकि, इस मैच में सभी भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। सुंदर ने जरूर कंजूसी से रन दिए, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले पाए।
02:43 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: लाथम-विलियम्सन के बीच 200 रन की साझेदारी
टॉम लाथम और केन विलियम्सन के बीच 200 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच को एकतरफा कर दिया है। टॉम लाथम वनडे में न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेल रहे हैं। कीवी टीम जीत के करीब है।
विज्ञापन
02:37 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 280 रन के पार
न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 280 रन के पार जा चुका है। टॉम लाथम और केन विलियम्सन क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं और मैच को एकतरफा कर चुके हैं। 45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 282 रन है।02:28 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है और अब कीवी टीम के लिए जीत हासिल करना बहुत आसान होगा। विलियम्सन और लाथम ने 170 रन से ज्यादा की साझेदारी कर मैच में एकतरफा कर दिया है। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 265 रन है।02:16 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: लाथम ने शतक जड़ा
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने वनडे करियर का सातवां शतक जड़ा। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक पूरा किया। लाथम ने शार्दुल ठाकुर के 40वें ओवर में चार चौके और एक छक्का जड़ा। शार्दुल के इस ओवर में 25 रन आए। 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 241 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम को 60 गेंदों में 66 रन की जरूरत है। लाथम 76 गेंदों पर 100 रन और कप्तान केन विलियम्सन 82 गेंदों में 73 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 150+ रन की साझेदारी हो चुकी है।01:55 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार
केन विलियम्सन और टाम लाथम की शानदार बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में खेल रहे हैं और अब आसानी से रन बटोर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज अपने सारे पैंतरे आजमा चुके हैं, लेकिन इस जोड़ी को नहीं तोड़ पाए हैं। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 200 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: लाथम-विलियम्सन के बीच शतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और टॉम लाथम के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। 36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 191 रन है। इस जोड़ी ने मैच में कीवी टीम की शानदार वापसी कराई है और अब मैच रोमांचक हो चुका है।01:43 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: टॉम लाथम का अर्धशतक
केन विलियम्सन के बाद टॉम लाथम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। इन दोनों के बीच अब तक 92 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य की तरफ बड़ रही है। 34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 180 रन है।01:28 PM, 25-Nov-2022
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। केन विलियम्सन और टॉम लाथम बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और कीवी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 163 रन है।01:18 PM, 25-Nov-2022