फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Sat, 21 Jan 2023 06:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 06:31 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने आठ विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने इसे दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd ODI Highlights: India vs New Zealand Today Match Key Highlights and Result News in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:25 PM, 21-Jan-2023

भारत ने आठ विकेट से जीता मैच

भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है और इस मैच के साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, 15 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम ने मध्यक्रम बल्लेबाजों के योगदान से 108 रन का स्कोर बनाया। भारत के लिए यह लक्ष्य बेहद आसान था। कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन रोहित अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए विराट भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गिल एक छोर पर खड़े रहे और ईशान किशन के साथ मिलकर मैच खत्म किया। 

इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 24 जून को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेंगी।
06:16 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

98 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। विराट कोहली नौ गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एक बार फिर मिशेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया है। सैंटनर ने उन्हें विकेटकीपर टॉम लाथम के हाथों स्टंप आउट कराया। भारतीय टीम लक्ष्य से 11 रन दूर है।
विज्ञापन
05:59 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

72 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 50 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शिपली ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 79 रन है।
05:52 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 47 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। रोहित और एक बार फिर बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं और भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच रही है। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के रन है।
05:35 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम इस मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
05:00 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। भारत के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: 108 रन पर सिमटी कीवी टीम

न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन के स्कोर पर सिमट गई है। कुलदीप यादव ने ब्लेयर टिकनर के एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूजीलैंड की पारी समेट दी। टिकनर ने दो रन बनाए। दूसरे छोर पर हेनरी भी दो रन बनाकर नाबाद रहे। अब भारत के सामने यह सीरीज जीतने के लिए 109 रन का आसान लक्ष्य है। 

भारतीय तेज गेंदबाजों का तूफान
इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत के तेज गेंदबाजों ने कप्तान रोहित के फैसले को सही साबित किया। शमी ने पहले ही ओवर में फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। इस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। छठे ओवर में सिराज ने हेनरी निकोलस को चलता किया। सातवें ओवर में शमी ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में कॉन्वे और 11वें ओवर में कप्तान लाथम भी पवेलियन लौट गए। 15 रन के अंदर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था। सभी पांच विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए थे। 

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला। इन दोनों ने 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद ब्रेसवेल भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर ने भी 27 रन बनाए और फिलिप्स के साथ 47 रन की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स भी 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 103 रन था। इसके बाद सुंदर और कुलदीप ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। 

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 36 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, मिशेल सैंटनर ने 27 और ब्रेसवेल ने 22 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक और सुंदर को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।
04:03 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा

105 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा है। लॉकी फर्ग्यूस नौ गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। अब हेनरी शिपले के साथ ब्लेयर टिकनर क्रीज पर हैं।
03:57 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा

103 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा है। वॉशिंगटन सुंदर ने ग्लेन फिलिप्स को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। फिलिप्स इस पारी में अब तक न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। 52 गेंद में 36 रन बनाए। उनकी इस पारी में पांच चौके शामिल थे। अब हेनरी शिपले और लोकी फर्ग्यूसन क्रीज पर हैं।
03:50 PM, 21-Jan-2023

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा

103 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। मिशेल सैंटनर 39 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। अब ग्लेन फिलिप्स के साथ हेनरी सिपली क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed