IND vs NED T20: भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
{"_id":"6359fc781de03c3f8f74a893","slug":"ind-vs-ned-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-india-vs-netherlands-t20i-match-at-sydney-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NED T20: भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 27 Oct 2022 04:41 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:41 PM IST
खास बातें
(IND vs NED) India vs Netherlands T20 World Cup: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में आज अपना दूसरा मैच खेल रही थी। सिडनी में गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:53 PM, 27-Oct-2022
भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया
भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत के दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला अब 30 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में होगा।
03:40 PM, 27-Oct-2022
अर्शदीप हैट्रिक से चूके
16वें ओवर में नीदरलैंड को छठा झटका लगा। शमी ने टिम प्रिंगल को कोहली के हाथों कैच कराया। प्रिंगल 15 गेंदों में 20 रन बना सके। इसके बाद 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को हुड्डा के हाथों कैच कराया और नीदरलैंड को सातवां झटका दिया। एडवर्ड्स पांच रन बना सके। 17 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर सात विकेट पर 96 रन है।
विज्ञापन
03:20 PM, 27-Oct-2022
अश्विन ने एक ओवर में दो विकेट झटके
13वें ओवर में नीदरलैंड को दो-दो झटके लगे। रविचंद्रन अश्विन ने इस ओवर में नीदरलैंड के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कॉलिन एकरमैन को अक्षर के हाथों कैच कराया। फिर ओवर की चौथी गेंद पर टॉम कूपर को सब्सटिट्यूट फील्डर दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। एकरमैन 21 गेंदों में 17 रन और कूपर नौ रन बना सके। फिलहाल 13 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 64 रन है। स्कॉट एडवर्ड्स और टिम प्रिंगल क्रीज पर हैं।03:10 PM, 27-Oct-2022
IND vs NED Live: नीदरलैंड को तीसरा झटका
10वें ओवर में 47 के स्कोर पर नीदरलैंड को तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने बास डीलीड को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंदों में 16 रन बना सके। अक्षर को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने मैक्स ओडॉड को आउट किया था। 10 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन है। फिलहाल टॉम कूपर और कॉलिन एकरमैन क्रीज पर हैं।02:58 PM, 27-Oct-2022
IND vs NED Live: भारत की सधी हुई गेंदबाजी
सात ओवर के बाद नीदरलैंड ने दो विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल बास डी लीड 16 गेंदों में 12 रन और कॉलिन एकरमैन सात गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नीदरलैंड को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया था, जबकि दूसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया।02:48 PM, 27-Oct-2022
IND vs NED Live: नीदरलैंड को दूसरा झटका
पांचवें ओवर में 20 के स्कोर पर नीदरलैंड को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने मैक्स ओडॉड को क्लीन बोल्ड किया। डॉड 10 गेंदों में 16 रन बना सके। फिलहाल पांच ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर दो विकेट पर 22 रन है। बास डी लीड और कॉलिन एकरमैन क्रीज पर हैं। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने विक्रमजीत सिंह को क्लीन बोल्ड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 27-Oct-2022
IND vs NED Live: नीदरलैंड को पहला झटका
180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम को तीसरे ओवर में 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने विक्रमजीत सिंह को क्लीन बोल्ड किया। विक्रम एक रन बना सके। फिलहाल बास डी लीड और मैक्स ओ डॉड क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर एक विकेट पर 11 रन है।02:28 PM, 27-Oct-2022
IND vs NED Live: भुवनेश्वर ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की
भारत ने नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भुवनेश्वर ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की और मेडन ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में कोई रन नहीं दिए। नीदरलैंड के लिए मैक्स ओ डॉड और विक्रमजीत सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।02:17 PM, 27-Oct-2022
IND vs NED Live: भारत ने 180 रन का लक्ष्य रखा
भारत ने नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। विराट कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार ने सात चौके और एक छक्का लगाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई। आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बनाए। कोहली-सूर्या के अलावा रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, केएल राहुल लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। वह 12 गेंदों में नौ रन बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में राहुल चार रन ही बना सके थे।कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 35वां और इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 29वां अर्धशतक लगाया था। 11 रन पर राहुल के आउट होने के बाद कोहली और रोहित ने 56 गेंदों पर 73 रन की साझेदारी निभाई। राहुल को वान मीकेरन और रोहित को फ्रेड क्लासेन ने आउट किया। इसके बाद तो कोहली और सूर्यकुमार ने तूफानी बल्लेबाजी की और भारत को 179 रन तक पहुंचाया। कोहली और सूर्यकुमार के बीच टी20 में यह चौथी 50+ रन की साझेदारी रही।
02:01 PM, 27-Oct-2022