फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Eng Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 50 रन; भारत ने 396 रन बनाए

Sat, 02 Aug 2025 11:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Aug 2025 11:53 PM IST
खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल पर खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक बेन डकेट 48 गेंदों में 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले भारत की दूसरी 396 रन पर समाप्त हुई थी। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर समाप्त हुई थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए। इस आधार पर मेजबानों को भारत पर 23 रनों की बढ़त हासिल हुई। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन
Ind vs Eng Test Live Score: Tendulkar Anderson Trophy India vs England 5th Test Day 3 Match Scorecard Updates
जैक क्राउली-बेन डकेट - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:52 PM, 02-Aug-2025

तीसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल पर खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक बेन डकेट 48 गेंदों में 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले भारत की दूसरी 396 रन पर समाप्त हुई थी। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर समाप्त हुई थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए। इस आधार पर मेजबानों को भारत पर 23 रनों की बढ़त हासिल हुई। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन बनाने होंगे।

374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले मोहम्मद सिराज ने करारा झटका दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर जैक क्राउली को बोल्ड किया। वह 36 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्राउली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। दिन का खेल समाप्त होने तक डकेट 48 गेंदों में चार चौके की मदद से 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:23 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। जैक क्राउली औल बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
10:23 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत ने हासिल की 373 रन की बढ़त; जायसवाल का शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज तीसरा दिन है। भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की बढ़त हासिल की। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर समाप्त हुई थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए। इस आधार पर मेजबानों को भारत पर 23 रनों की बढ़त हासिल हुई। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन बनाने होंगे। फिलहाल इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय टीम को मुकाबले के दूसरे दिन (शुक्रवार) दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे जोश टंग ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को रूट के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें गस एटकिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका तीसरा पचासा है। दिन का खेल समाप्त होने तक बाएं हाथ के बल्लेबाज 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर डटे थे।

दूसरी पारी में भले ही केएल राहुल सात रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। मौजूदा सीरीज में केएल राहुल ने 532 रन बनाए हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर सुनील गावस्कर हैं। पूर्व बल्लेबाज ने 1979 में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 542 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर मुरली विजय हैं, जिन्होंने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 482 रन बनाए थे। केएल ने पहली पारी में 14 रन बनाए थे।

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत दो विकेट पर 75 रन के स्कोर से हुई। यशस्वी 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। नाइटवॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आए आकाश दीप बल्लेबाजी में चमक गए। उन्होंने 70 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। आकाश दीप 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ओवरटन ने एटकिंसन के हाथों कैच कराया।

लंच के बाद भारत को चौथा झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें गस एटकिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए करुण नायर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह 32 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी एटकिंसन ने ही पवेलियन की राह दिखाई। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने  127 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए।  इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है जबकि मौजूदा सीरीज में दूसरा सैकड़ा है। वह 118 रन बनाकर आउट हो गए। 

तीसरे सत्र में रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 50 रनों की साझेदारी निभाई और अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा 77 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए जबकि जुरेल ने 34 रन बनाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने भी अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया और 46 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद सिराज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद रहे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने पांच, गस एटकिंसन ने तीन और जेमी ओवरटन ने दो विकेट झटके।
09:42 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को लगा आठवां झटका

भारत को आठवां झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को हैरी ब्रूक के हाथों कैच आउट कराया। वह 77 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। 
09:38 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: सुंदर पिचाई भी पहुंचे

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी मौजूद हैं। वे थोड़ी देर पहले कमेंट्री बॉक्स में थे।
 

 

09:34 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को इंग्लैंड पर 330+ रन की बढ़त

भारत ने इंग्लैंड पर 331 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 354 रन बना लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर 15 और रवींद्र जडेजा 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 34 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इंग्लैंड में एक सीरीज में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
  • 6 - रवींद्र जडेजा (2025)
  • 5 - सुनील गावस्कर (1979)
  • 5 - विराट कोहली (2018)
  • 5 - ऋषभ पंत (2025)
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र का खेल जारी है। जडेजा और जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं।
08:28 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल समाप्त

भारत का स्कोर छह विकेट पर 300 के पार पहुंच गया है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने इंग्लैंड पर 280 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
07:58 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: 273 पर भारत को छठा झटका

भारत को पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरी पारी में 273 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा है। ओपनर यशस्वी जायसवाल 118 रन बनाकर जोश टंग के शिकार बने हैं। फिलहाल भारत ने इंग्लैंड पर 250 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अब जडेजा का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।
07:07 PM, 02-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: 229 पर भारत को पांचवां झटका

229 पर भारत को पांचवां झटका लगा है। करुण नायर 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें एटकिंसन ने अपना शिकार बनाया। अब जायसवाल का साथ देने जडेजा आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed