Ind vs Eng Test Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, ओली पोप ने जड़ा शतक; बुमराह को मिले तीन विकेट
{"_id":"68564d007d43c08fcb046813","slug":"ind-vs-eng-day-2-live-cricket-score-india-vs-england-first-test-tendulkar-anderson-trophy-2025-at-headingley-2025-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ind vs Eng Test Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, ओली पोप ने जड़ा शतक; बुमराह को मिले तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 21 Jun 2025 11:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:48 PM IST
खास बातें
India vs England(Ind vs Eng) First Test 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के लिए ओली पोप शतक लगाने में सफल रहे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI X
लाइव अपडेट
11:48 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड ने ओली पोप के शतक और बेन डकेट के अर्धशतक की मदद से स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 262 रन पीछे चल रही है। दिन के खेल की समाप्ति तक पोप 100 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए पहली पारी में अब तक तीनों विकेट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने झटके हैं।भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और जैक क्रावली को सस्ते में आउट किया था जो चार रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद पोप और डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े और टीम को संभाला। बुमराह ने फिर डकेट को बोल्ड किया जो 62 रन बनाकर आउट हुए। अंत में बुमराह ने जो रूट का भी विकेट लिया। रूट 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
11:34 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: रूट आउट हुए
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जो रूट को आउट कर दिया है। रूट स्लिप में करुण नायर को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही रूट और पोप के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। रूट 58 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
11:33 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: पोप का शतक
ओली पोप ने 125 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है। पोप ने अच्छी बल्लेबाजी की और शतक पूरा करने में सफल रहे। पोप ने रूट के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की।11:11 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: पोप-रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ओली पोप और जो रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। पोप शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 170 रन के पार पहुंच गया है।10:35 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: पोप क्रीज पर टिके
ओली पोप क्रीज पर टिके हुए और उन्होंने इंग्लैंड की पारी को संभाले रखा है। पोप का साथ देने के लिए दूसरे छोर पर जो रूट मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 140 रन के पार पहुंच गया है। इंग्लैंड की टीम भारत से फिलहाल 330 रन पीछे चल रही है।10:01 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: डकेट आउट हुए
जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसी के साथ डकेट और ओली पोप के बीच दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। डकेट 94 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live Score: ओली पोप ने जड़ा अर्धशतक
ओली पोप ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं।09:22 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: टी तक इंग्लैंड 107/1
ओली पोप और बेन डकेट की शानदार साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक तक पहली पारी में एक विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर डकेट 53 रन और पोप 48 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी और जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रावले को सस्ते में आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई थी। हालांकि, पोप और डकेट इसके बाद क्रीज पर टिके और उन्होंने दूसरे सत्र में भारत को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। इंग्लैंड की टीम फिलहाल भारत से 364 रन पीछे चल रही है।09:12 PM, 21-Jun-2025
Ind vs Eng Test Live: डकेट का पचासा
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 68 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। डकेट और ओली पोप के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है। पोप भी अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल एक विकेट र 105 रन है और वह अभी भारत से 366 रन पीछे चल रही है।08:54 PM, 21-Jun-2025