फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Highlights: भारत की लगातार चौथी जीत, विराट के शतक की बदौलत बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

Thu, 19 Oct 2023 10:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Oct 2023 10:18 PM IST
खास बातें

India vs Bangladesh World Cup Live Cricket Score Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार चौथी जीत है और अंक तालिका में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 256 रन बनाए और भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND Vs BAN ODI Live Score: India Vs Bangladesh World Cup Match Today MCA Stadium Scorecard Updates in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:26 PM, 19-Oct-2023

भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। वनडे विश्व कप में यह टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 261 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। इसी छक्के के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना 48वां शतक भी पूरा किया। 

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 66 रन लिटन दास ने बनाए। वहीं, तंजीद हसन ने 51 रन की पारी खेली। अंत में महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया। मुश्फिकुर रहीम ने 38 रन का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 103 रन बनाए। शुभमन गिल ने 53 और रोहित शर्मा ने 48 रन का योगदान दिया। लोकेश राहुल ने भी नाबाद 34 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने दो और हसन महमूद ने एक विकेट लिया। भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ है। दोनों टीमें अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर हैं और यही दोनों टीमें हैं, जो अब तक अजेय हैं। ऐसे में 22 अक्तूबर को होने वाला यह मैच बेहद रोमांचक होगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा "एक और असाधारण खेल! बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत पर हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। विश्व कप के दौरान हमारी टीम शानदार फॉर्म में है। अगले मैच के लिए शुभकामनाएं"

09:11 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: विराट और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी गति से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई है। भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है।
विज्ञापन
08:51 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और लोकेश राहुल ने भारतीय पारी को संभाला है और टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच रही है। विराट के पास अपना शतक पूरा करने का भी मौका है। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 206/3 है।
08:34 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा

178 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर 25 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें महमुदुल्लाह के हाथों कैच कराया। अब विराट कोहली के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। यह जोड़ी टीम इंडिया के लिए मैच खत्म करना चाहेगी। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/3 है।
08:24 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: विराट कोहली ने वनडे में 69वां अर्धशतक लगाया

विराट कोहली ने 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे क्रिकेट में उनका 69वां अर्धशतक है। कोहली की पारी के चलते टीम इंडिया बेहतर स्थिति में है और आसानी से मैच अपने नाम करने की तरफ बढ़ रही है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 174/2 है।
08:07 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। टीम इंडिया आसानी से लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:53 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

132 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 55 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन की गेंद पर महमुदुल्लाह ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब विराट कोहली के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/2 है।
07:49 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने विश्व कप में अपने दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। संयमित रहने के साथ ही गिल ने खराब गेंदों में बड़े शॉट भी लगाए हैं। अपनी पारी में वह अब तक पांच चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर विराट कोहली भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।
07:25 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। कोहली ने इस पारी में तूफानी शुरुआत की है। हसन महमूद की नो गेंदों ने उनकी मदद की। कोहली ने शुरुआती चार गेंद में 13 रन बनाए हैं।
07:19 PM, 19-Oct-2023

IND Vs BAN Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा,

88 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्होंने 40 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। हसन महमूद की गेंद पर तौहिद हृदॉय ने उनका कैच पकड़ा। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/1 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed