IND vs BAN Highlights: भारत ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हराया, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप
{"_id":"63a7bd34f9a5900a7c6e7a12","slug":"ind-vs-ban-live-cricket-score-india-vs-bangladesh-2nd-test-2022-day-4-match-shere-bangla-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Highlights: भारत ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हराया, सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 25 Dec 2022 01:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 25 Dec 2022 01:51 PM IST
खास बातें
India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd Test Day 4: भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:49 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: अय्यर-अश्विन ने दिलाई जीत
भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। उसने मैच के चौथे दिन (रविवार) को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 100 रन और बनाने थे। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन विकेट और लिए तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया हार जाएगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।मैच के चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर थे। उनादकट 16 गेंद पर 13 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाले पंत दूसरी पारी में नौ रन ही बना सके। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। मेहदी इतने में नहीं रुके। उन्होंने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पारी में पांचवीं सफलता हासिल की। अक्षर ने 69 गेंद पर 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
74 रन पर जब टीम इंडिया के सात विकेट गिर गए तो ऐसा लगा कि बांग्लादेश चमत्कार कर सकता है। भारतीय टीम दबाव में थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 71 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी। अश्विन 62 गेंद पर 42 और श्रेयस अय्यर 46 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
10:44 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: अय्यर-अश्विन ने की अर्धशतकीय साझेदारी
श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। टीम इंडिया ने सात विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 10 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
10:17 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: अय्यर-अश्विन टिके
श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों ने टीम के स्कोर सात विकेट पर 106 रन तक पहुंचा दिया। अय्यर 22 और अश्विन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 39 रनों की आवश्यकता है।09:37 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: भारत को लगा सातवां झटका
भारत को सातवां झटका मेहदी हसन मिराज ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। अक्षर 69 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में है। उसे टेस्ट जीतने के लिए 71 रन और बनाने हैं। उसने 30 ओवर में सात विकेट पर 74 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं।09:30 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: ऋषभ पंत हो गए आउट
भारत को चौथे दिन दूसरी पारी में सबसे बड़ा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। पंत 13 गेंद पर नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मेहदी की गेंद सीधे उनके पैड पर लगी। पंत के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर अक्षर पटेल टिके हुए हैं। टीम इंडिया ने 29 ओवर में छह विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 71 रन और बनाने हैं।09:13 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: भारत को लगा पांचवां झटका
दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत की ओर से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज जयदेव उनादकट रहे। उन्हें शाकिब अल हसन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उनादकट ने 16 गेंद पर 13 रन बनाए। शाकिब की गेंद उनके पैड पर लगी। उनादकट को लगा कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी। उन्हें रिव्यू लिया, लेकिन यह बेकार हो गया और भारत को पांचवां झटका लग गया। उनादकट के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:03 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: चौथे दिन का खेल हुआ शुरू
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत को जीत के लिए 100 रन और बनाने हैं। चार विकेट पर उसका स्कोर 45 रन है। अक्षर पटेल के साथ जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।08:33 AM, 25-Dec-2022
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: आज मैच को लेकर बीसीसीआई का पहला ट्वीट
It is is going to be an important session on Day 4 morning and #TeamIndia get into a huddle. Live action in 30 minutes from now. #BANvIND pic.twitter.com/31GIFF8OzY
— BCCI (@BCCI) December 25, 2022
08:28 AM, 25-Dec-2022