फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश का स्कोर 7/0, भारत के पास 80 रन की बढ़त

Fri, 23 Dec 2022 05:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 05:46 PM IST
खास बातें

Cricket Score Test Match India vs Bangladesh 2022: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 314 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। भारत के पास 80 रन की बढ़त है।

विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: India vs Bangladesh Test Key Highlights Scorecard News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:34 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। जाकिर हसन और नजमुल हसन शान्तो क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त ली थी और टीम इंडिया अभी भी 80 रन आगे हैं। मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम भारत की बढ़त खत्म कर टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर रखना चाहेगी। 

मैच में अब तक क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई।

भारत की पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान लोकेश राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 20 रन पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इनमें से शुरुआती तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए थे और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था। 

पंत-अय्यर ने संभाली पारी
इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। पंत ने 105 गेंद में 93 और अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन बनाए। इन दोनों ने भारत का स्कोर 94/4 से 253/5 तक पहुंचाया। हालांकि, पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 62 रन के अंदर गंवा दिए। इस मैच में भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए सात रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 80 रन की बढ़त है। बांग्लादेश के जाकिर हसन और शान्तो क्रीज पर मौजूद हैं।
04:17 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू

बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। शान्तो और जाकिर हसन की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों पहले भारत की बढ़त कम करना चाहेंगे। पहली पारी के आधार पर भारत ने 87 रन की बढ़त ली है। 
विज्ञापन
04:00 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाए

पहली पारी में भारत ने 314 रन बनाए हैं। शाकिब अल हसन ने सिराज को नुरुल हसन के हाथों स्टंप आउट करा भारत की पारी समाप्त की। सिराज ने 15 गेंद में सात रन बनाए। भारत ने पहली पारी के आधार पर 87 रन की बढ़त ले ली है। अब बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में पहले इस बढ़त को खत्म करेगी। इसके बाद टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर रखने की कोशिश करेगी। 

भारत की पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के 227 रन के जवाब में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान लोकेश राहुल 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 20 रन पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 94 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे। इनमें से शुरुआती तीन विकेट तैजुल इस्लाम ने लिए थे और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था। 

पंत-अय्यर ने संभाली पारी
इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शतक से चूक गए। पंत ने 105 गेंद में 93 और अय्यर ने 105 गेंद में 87 रन बनाए। इन दोनों ने भारत का स्कोर 94/4 से 253/5 तक पहुंचाया। हालांकि, पंत के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 62 रन के अंदर गंवा दिए। इस मैच में भारत के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए। तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।
03:45 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का नौवां विकेट गिरा

305 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। उमेश यादव 13 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तैजुल इस्लाम ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया। भारत के पास फिलहाल 78 रन की बढ़त है। टीम इंडिया 100 रन की बढ़त लेने की कोशिश कर रही है। अब सिराज और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।
03:43 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का स्कोर 300 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। उमेश यादव और जयदेव उनादकट क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों भारत की बढ़त 100 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगे।
03:31 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का आठवां विकेट गिरा

286 रन पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 30 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाकिब अल हसन ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। अब जयदेव उनादकट और उमेश यादव क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:17 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का स्कोर 280 रन के पार

भारत का स्कोर सात विकेट पर 280 रन के पार जा चुका है। रविचंद्रन अश्विन और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं। भारत के पास 50 रन से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है
03:13 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत की बढ़त 50 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 275 रन के पार जा चुका है। इसी के साथ टीम इंडिया की बढ़त 50 रन के पार जा चुकी है। रविचंद्रन अश्विन और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं। ये दोनों बल्लेबाजी करना जानते हैं और भारत की बढ़त 100 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।
03:00 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का सातवां विकेट गिरा

271 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर भी अपना शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 105 गेंद में 87 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। अय्यर ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। अब जयदेव उनादकट और अश्विन क्रीज पर हैं। 74 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 273 रन है।
02:51 PM, 23-Dec-2022

Live Score IND vs BAN: भारत का छठा विकेट गिरा

अक्षर पटेल के रूप में भारत को छठा झटका लगा है। वह 11 गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाकिब अल हसन ने उन्हें शान्तो के हाथों कैच कराया। भारत ने 11 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। अब बांग्लादेश के पास भारतीय टीम को जल्दी समेटकर बड़ी लीड लेने से रोकने का मौका है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed