IND vs BAN 2nd ODI: रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने भारत को पांच रन से हराया, सात साल बाद वनडे सीरीज जीती
{"_id":"639015e48e9fa00c976badc7","slug":"ind-vs-ban-2nd-odi-live-score-india-vs-bangladesh-odi-today-match-scorecard-result-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN 2nd ODI: रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने भारत को पांच रन से हराया, सात साल बाद वनडे सीरीज जीती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 07 Dec 2022 08:46 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:46 PM IST
खास बातें
India vs Bangladesh (IND vs BAN) 2nd ODI Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच ढाका में खेला गया। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को एक विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को पांच रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
07:52 PM, 07-Dec-2022
बांग्लादेश ने भारत को पांच रन से हराया
रोहित शर्मा चोट के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे
- फोटो : सोशल मीडिया
वह स्टेडियम में लौटे, लेकिन उनके बाएं अंगूठे में पट्टी लगी थी। ऐसे में वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। साथ ही ओपनिंग करने भी नहीं आए। रोहित नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने वहां से मैच लगभग पलट दिया था। चोटिल अंगुली के बाद भी रोहित ने 28 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। भारत को आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी। गेंद मुस्तफिजुर रहमान के हाथों में थी और रोहित स्ट्राइक पर थे।
पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने लगातार दो चौके जड़े। इसके बाद चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। आखिरी दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर मुस्तफिजुर ने यॉर्कर बॉल फेंकी और कोई रन नहीं बना। इस तरह बांग्लादेश ने जीत हासिल की। मैच का टर्निंग पॉइंट 48वां ओवर रहा, जिसमें मोहम्मद सिराज स्ट्राइक पर थे और रहमान ने यह ओवर मेडन निकाला। इस ओवर में कोई रन नहीं बनना भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुआ।
आखिरी तीन ओवर में भारत को जीत के लिए 40 रन चाहिए थे। 48वां ओवर मेडन रहा। वहीं, 49वें ओवर में महमुदुल्लाह गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर में टीम इंडिया ने 20 रन बटोरे। रोहित ने दो छक्के लगाए। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह आखिरी ओवर में 20 रन बचे थे, लेकिन टीम इंडिया 15 रन ही बना सकी। रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 82 रन और अक्षर पटेल ने 56 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने तीन विकेट लिए। वहीं, मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन को दो-दो विकेट मिले।
बांग्लादेश ने साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने 2015 के बाद पहली बार भारत से कोई वनडे सीरीज जीती है। इस सीरीज के पहले वनडे में बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हराया था।
07:45 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: भारत को 20 रन की जरूरत
भारत को आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
07:27 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: रोहित ने लगाए दो छक्के
46वें ओवर में भारत को आठवां झटका लगा। दीपक चाहर 18 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इबादत हुसैन ने शांतो के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा अंगूठे में चोट के बावजूद बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 46वें ओवर में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर आठ विकेट पर 231 रन है। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 41 रन की जरूरत है।07:12 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे
भारत को 43वें ओवर में सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर 23 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाकिब ने स्टंप आउट कराया। टीम इंडिया को अब 42 गेंदों में 64 रन की जरूरत है। सातवां विकेट गिरने के बाद चोटिल कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने मैच की शुरुआत में बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। इसके बाद स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था। इसके बाद उनके बाएं अंगूठे में प्लास्टर देखा गया था। हालांकि, इसके बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।07:07 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: शार्दुल-चाहर पर दारोमदार
भारत ने 42 ओवर में छह विकेट गंवाकर 204 रन बना लिए हैं। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 48 गेंदों में 68 रन की जरूरत है।06:53 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: भारत को छठा झटका
भारत ने 39 ओवर के बाद छह विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। फिलहाल शार्दुल ठाकुर तीन रन और दीपक चाहर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। इबादत हुसैन के इस ओवर में अक्षर पटेल 56 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शाकिब को कैच थमा दिया। अपनी पारी में अक्षर ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। भारत को अब 66 गेंदों में 81 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:43 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: अक्षर पटेल का अर्धशतक
37 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन है। फिलहाल अक्षर पटेल 54 गेंदों में 56 रन और शार्दुल ठाकुर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को अब 78 गेंदों में 83 रन की जरूरत है। अक्षर ने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने श्रेयस के साथ मिलकर भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला।06:35 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: भारत को पांचवां झटका
35वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने श्रेयस अय्यर को अफीफ हुसैन के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने 102 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से निकाला और पांचवें विकेट के लिए 101 गेंदों में 107 रन की साझेदारी निभाई। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 172 रन है। फिलहाल टीम इंडिया को 90 गेंदों में 100 रन की जरूरत है। शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।06:27 PM, 07-Dec-2022
IND vs BAN 2nd ODI Live: भारत को 109 रन की जरूरत
भारत ने 34 ओवर में चार विकेट गंवाकर 163 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब 96 गेंदों में 109 रन की जरूरत है। फिलहाल अक्षर पटेल 44 गेंदों में 41 रन और श्रेयस अय्यर 99 गेंदों में 75 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 95 गेंदों में 98 रन की साझेदारी हो चुकी है।06:14 PM, 07-Dec-2022