IND vs AUS Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 123/4, भारत पर अब तक 296 रन की बढ़त
{"_id":"6482e7d2e62471c6910ad408","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-wtc-final-2023-day-3-test-match-at-oval-stadium-news-in-hindi-2023-06-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 123\/4, भारत पर अब तक 296 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 09 Jun 2023 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:05 PM IST
खास बातें
WTC Final 2023 IND vs AUS Day 3 Highlights: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास 173 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:36 PM, 09-Jun-2023
तीसरे दिन का खेल खत्म
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल कैमरन ग्रीन सात और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम अब चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 123 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की अब तक कुल बढ़त 296 रन की हो गई है।दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा 13 रन, डेविड वॉर्नर एक रन, स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला। पिछली पारी के दोनों शतकवीर स्मिथ और हेड को जडेजा ने पवेलियन भेजा।
10:02 PM, 09-Jun-2023
IND vs AUS Final Live: जडेजा को मिली दूसरी सफलता
रवींद्र जडेजा ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहली पारी में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। हेड 27 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 37 ओवर में चार विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 36 और कैमरन ग्रीन एक रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 285 रन की हो गई है।
विज्ञापन
09:30 PM, 09-Jun-2023
IND vs AUS Final Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 31वें ओवर में 86 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्टीव स्मिथ बड़े शॉट के लिए गए और गेंद हवा में उठा दिया। शार्दुल ठाकुर ने पॉइंट्स से दौड़ लगाते हुए कैच लपका। स्मिथ 47 गेंदों में 34 रन बना सके। इसमें तीन चौके शामिल हैं। स्मिथ और लाबुशेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 260 रन की हो चुकी है।08:59 PM, 09-Jun-2023
IND vs AUS Final Live: ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 230 रन के पार
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 24 ओवर में दो विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन 31 रन और स्टीव स्मिथ 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त अब तक 240+ रन की हो चुकी है।08:24 PM, 09-Jun-2023
IND vs AUS Final Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 24 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। उस्मान दूसरी पारी में 13 रन बना सके। पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। इससे पहले सिराज ने डेविड वॉर्नर को आउट किया था। वह एक रन बना सके थे। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 200+ रन की हो गई है।07:43 PM, 09-Jun-2023
Live Score IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा और लाबुशेन क्रीज पर
चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 23 रन बना लिए हैं। इस पारी में भारतीय गेंदबाजों ने अब तक 11 ओवर गेंदबाजी की है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को आसान रन नहीं दिए हैं। सिराज और शमी ने सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की। इसकी सफलता सिराज को मिली। उन्होंने डेविड वॉर्नर को विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। वॉर्नर एक रन बना सके। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 13 रन और मार्नस लाबुशेन आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे, जबकि भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 173 रन की बढ़त के साथ मैदान पर उतरी थी। ऐसे में टीम की कुल बढ़त 196 रन की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:03 PM, 09-Jun-2023
Live Score IND vs AUS: नहीं चला वॉर्नर का बल्ला
डेविड वॉर्नर का दूसरी पारी में नहीं चला। पहली पारी में उन्होंने 43 रन बनाए थे। वॉर्नर को दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। विकेट के पीछे केएस भरत ने उनका कैच लिया। वॉर्नर आठ गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल उस्मान ख्वाजा और मार्नश लाबुशेन क्रीज पर हैं।06:36 PM, 09-Jun-2023
Live Score IND vs AUS: भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमटी
ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 173 रन की बढ़त ले ली है। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने 89 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने भी 48 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड, कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क को दो-दो विकेट मिले। नाथन लियोन ने एक विकेट लिया। इस मैच में अभी ढाई दिन का खेल बचा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में अच्छा स्कोर बनाकर चौथे दिन फिर से भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया की कोशिश कंगारू टीम को छोटे से छोटे स्कोर पर समेटने की होगी।06:25 PM, 09-Jun-2023
IND vs AUS Live: शार्दुल ठाकुर 51 रन बनाकर आउट
294 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर 109 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। कैमरून ग्रीन ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। अब मोहम्मद शमी के साथ मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। 69 ओवर के बाद भारत का स्कोर नौ विकेट पर 294 रन है।06:21 PM, 09-Jun-2023