IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 36/0, ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है टीम इंडिया
{"_id":"640a9bd03b1e850d0304928e","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-4th-test-match-2023-day-2-ahmedabad-news-in-hindi-2023-03-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 36\/0, ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 10 Mar 2023 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 10 Mar 2023 05:22 PM IST
खास बातें
India vs Australia 4th Test, Day 2 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नजर से भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टॉस जीतकर पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत की पहली पारी जारी है। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
04:57 PM, 10-Mar-2023
दूसरे दिन का खेल समाप्त
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को आज 10 ओवर बैटिंग करनी पड़ी। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में 17 रन और शुभमन गिल 27 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हुई थी। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन, कैमरन ग्रीन ने 114 रन और टॉड मर्फी ने 41 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट झटके थे। तीसरे दिन भारतीय टीम रोहित-शुभमन द्वारा मिली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेगी।04:17 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: भारतीय बल्लेबाजी शुरू
भारतीय बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए आए हैं। इन दोनों पर आज कोई भी विकेट नहीं गिरने देने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
03:58 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलियाई पारी 480 रन पर समाप्त
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हो गई। आज ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 255 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी निभाई। आउट होने से पहले कैमरन ग्रीन ने टेस्ट करियर का अपना पहला शतक जड़ा। वह 170 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने ग्रीन को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में अश्विन ने एलेक्स कैरी को भी पवेलियन भेजा। कैरी खाता भी नहीं खोल सके।इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 387 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल स्टार्क को शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। स्टार्क छह रन बना सके। चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 409 रन बनाए थे। चायकाल के बाद पहले ही ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 422 गेंदों में 180 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। अश्विन ने मर्फी (41) को एल्बीडब्ल्यू और फिर लियोन (34) को कोहली के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलियाई पारी को 480 रन पर खत्म कर दिया।
अश्विन ने इस पारी में कुल छह विकेट झटके। 32वीं बार उन्होंने टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए हैं। वहीं, भारतीय जमीन पर 26वीं बार उन्होंने ऐसा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवीं बार अश्विन ने टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए हैं। वह अब तक कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में 113 विकेट ले चुके हैं। अश्विन के अलावा शमी को दो विकेट मिले। वहीं, अक्षर-जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
पहले दिन क्या हुआ था?
अहमदाबाद की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए हेड और ख्वाजा ने 61 रन जोड़े। इसके बाद हेड (32) और लाबुशेन (3) आउट हुए, लेकिन स्मिथ ने ख्वाजा के साथ बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। स्मिथ (38) अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनके बाद आए पीटर हैंड्सकॉम्ब (17) भी छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद पहले दिन ग्रीन और ख्वाजा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस बीच ख्वाजा ने अपना शतक भी पूरा किया।
03:48 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: टॉड मर्फी अर्धशतक से चूके
ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज जूझते हुए नजर आए। उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद नाथन लियोन ने टॉड मर्फी के साथ नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। मर्फी को अश्विन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 61 गेंदों में 41 रन बना सके। अश्विन ने मर्फी को आउट कर टेस्ट में 32वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। भारत में 26वीं बार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवीं बार उन्होंने ऐसा किया है। फिलहाल मैथ्यू कुह्नेमैन और नाथन लियोन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 479 रन है।03:20 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 450 रन के पार
ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 452 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉड मर्फी 28 रन और नाथन लियोन 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए अब तक 43 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाज आठ विकेट निकालने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में जूझ रहे हैं। उस्मान ख्वाजा 180 रन बनाकर पवेलियन लौटे।02:39 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: उस्मान ख्वाजा आउट
ऑस्ट्रेलिया को 409 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा दोहरा शतक बनाने से चूक गए। वह 422 गेंदों में 180 रन बनाकर आउट हुए। ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने पहले ख्वाजा को नॉटआउट दिया था। तब मैदान पर रोहित शर्मा मैदान पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में चेतेश्वर पुजारा ने डीआरएस लिया। यानी रोहित की गैर मौजूदगी में पुजारा कप्तानी कर रहे हैं। हाल ही में केएल राहुल को टेस्ट में उपकप्तान के पद से हटाया गया था। फिलहाल टॉड मर्फी और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:14 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया 409/7
चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 409 रन बना लिए हैं। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 180 रन और नाथन लियोन छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अब तक 22 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज अब 30 से ज्यादा ओवरों का खेल बाकी है। आज भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने आज तीन विकेट झटके। उन्होंने कैमरन ग्रीन (114), एलेक्स कैरी (0) और मिचेल स्टार्क (6) को आउट किया है। इससे पहले कल उन्होंने ट्रेविस हेड को भी आउट किया था।02:03 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ख्वाजा दोहरे शतक के करीब
ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 405 रन बना लिए हैं। फिलहाल नाथन लियोन पांच रन और उस्मान ख्वाजा 177 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 15 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। आज अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को तीन झटके दिए हैं। उन्होंने कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क को आउट किया है।01:30 PM, 10-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को 387 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल स्टार्क को शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। स्टार्क छह रन बना सके। आज ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन झटके लगे हैं और तीनों ही विकेट अश्विन ने लिए हैं। इससे पहले उन्होंने कैमरन ग्रीन (114) और एलेक्स कैरी (0) को आउट किया था। इस मैच में कुल मिलाकर वह चार विकेट ले चुके हैं। आज तीन विकेट से पहले गुरुवार को अश्विन ने ट्रेविस हेड को आउट किया था। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 165 रन और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।01:01 PM, 10-Mar-2023