IND vs AUS Highlights: चौथे दिन बोलैंड-लियोन की साझेदारी से भारत को हुआ नुकसान, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 333 रन की
{"_id":"677080f1eece8ccd690b59f9","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-4th-test-day-4-bgt-2024-melbourne-mcg-stadium-news-in-hindi-2024-12-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: चौथे दिन बोलैंड-लियोन की साझेदारी से भारत को हुआ नुकसान, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 333 रन की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 29 Dec 2024 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:50 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
12:38 PM, 29-Dec-2024
चौथे दिन का खेल खत्म
चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाकर 228 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर उनके पास 105 रन की बढ़त थी। ऐसे में टीम की कुल बढ़त 333 रन की हो चुकी है। स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को विकेट के लिए तरसा दिया है। दोनों ने 10वें विकेट के लिए अब तक 110 गेंद में 55 रन की साझेदारी कर ली है। लियोन 41 रन और बोलैंड 10 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका 173 के स्कोर पर लगा था। कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी रविवार को ही 369 रन पर समाप्त हुई थी।लियोन और बोलैंड की साझेदारी ने भारत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। 110 गेंद यानी दोनों मिलकर करीब 18 ओवर बल्लेबाजी कर चुके हैं। दिन के आखिरी ओवर में टीम इंडिया के पास मौका भी आया, लेकिन बुमराह की वह गेंद नो बॉल रही। बुमराह की नो बॉल पर लियोन के बल्ले का किनारा लगा और गेंद स्लिप में गई। राहुल ने कैच भी पकड़ा, लेकिन नो बॉल की वजह से लियोन को जीवनदान मिल गया।
अब सोमवार को 98 ओवर का खेल होगा। यह देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया शुरुआती सत्र में ऑस्ट्रेलियाई पारी समेट पाती है या नहीं। अब उसे मेलबर्न में इतिहास भी रचना होगा, क्योंकि इससे पहले मेलबर्न में टेस्ट में सबसे सफल चेज 332 रन का था, जो इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी खराब रही। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं, कप्तान पैट कमिंस ने 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा लियोन ने रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इनमें सैम कोंस्टास (8), ट्रेविस हेड (1), मिचेल मार्श (0), एलेक्स कैरी (2) और मिचेल स्टार्क (5) शामिल हैं। उस्मान ख्वाजा 21 रन और स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से बुमराह ने अब तक चार विकेट और सिराज ने तीन विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
12:12 PM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया 200 रन के पार
ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। कंगारुओं की बढ़त 300 से ज्यादा रन की हो चुकी है। स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन मैदान पर जम गए हैं। दोनों के बीच32 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अब तक 13 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी कर चुके हैं।
विज्ञापन
11:13 AM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को 173 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। जडेजा ने कमिंस को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। वह 90 गेंद में चार चौके की मदद से 41 रन बना सके। फिलहाल स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।10:42 AM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
156 पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा। मिचेल स्टार्क रन आउट हुए। फिलहाल पैट कमिंस औक नाथन लियोन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 160 रन है। उनकी लीड अब तक 266 रन की हो चुकी है। बुमराह ने चार और सिराज ने तीन विकेट झटके हैं।10:27 AM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
148 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। मार्नस लाबुशेन को सिराज ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 139 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए हैं। उनकी बढ़त 255 रन की हो चुकी है।10:21 AM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 140 रन के पार
मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस जम गए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। फिलहाल कंगारुओं की भारत पर बढ़त 253 रन की है। लाबुशेन अर्धशतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:43 AM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: चायकाल
चौथे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। उनकी कुल बढ़त भारत पर 240 रन की हो गई है। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाया और उन्होंने सातवें विकेट के लिए कप्तान पैट कमिंस के साथ अब तक 44 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। लाबुशेन 65 रन और कमिंस 21 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके हैं, जबकि सिराज को दो विकेट मिले हैं।ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सैम कोंस्टास (8) बुमराह के शिकार बने। इसके बाद सिराज ने उस्मान ख्वाजा (21) को पवेलियन भेजा। सिराज ने फिर स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। इसके बाद बुमराह का कहर देखने को मिला। उन्होंने एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) और मिचेल मार्श (0) को पवेलियन भेजा। फिर एलेक्स कैरी को बोल्ड किया। कैरी दो रन बना सके।
09:16 AM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: लाबुशेन का अर्धशतक
लाबुशेन ने 105 गेंद पर टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। पहली पारी में उन्होंने 72 रन बनाए थे। लाबुशेन के साथ कमिंस क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 215 रन की है।08:41 AM, 29-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 91 के स्कोर पर छठा झटका लगा। बुमराह कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने चार विकेट ले लिए हैं। सैम कोंस्टास (8) को अपने पहले स्पेल में पवेलियन भेजने के बाद बुमराह ने अपने चौथे स्पेल में एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) और मिचेल मार्श (0) को आउट किया था। इसके बाद चौथे स्पेल के अपने दूसरे ओवर में उन्होंने एलेक्स कैरी को भी बोल्ड किया। कैरी दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त फिलहाल 196 रन की है। भारत ने इस टेस्ट में जबरदस्त वापसी की है और अब टीम इंडिया की जीत की संभवाना भी बन गई है। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस क्रीज पर हैं।08:27 AM, 29-Dec-2024