IND vs AUS: 2023 का बदला पूरा, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से किया बाहर, कोहली बने हीरो
{"_id":"67c6960b392ea3058c013855","slug":"ind-vs-aus-champions-trophy-semi-final-live-india-vs-australia-toss-match-scorecard-dubai-stadium-updates-2025-03-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 2023 का बदला पूरा, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से किया बाहर, कोहली बने हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 04 Mar 2025 09:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:35 PM IST
खास बातें
IND vs AUS Champions Trophy Semi Final 2025: भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया और लगातार तीसरे आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:34 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में
विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। यह लगातार तीसरी बार है जब भारत सीमित ओवर प्रारूप के आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहा है। भारत ने इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप, 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी और अब वह चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मैच में भी पहुंचने में सफल रहा है।इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और 49.3 ओवर में 264 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एक बार फिर चेज मास्टर साबित हुए और उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 48.1 ओवर में छह विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीता। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 43 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की और भारत को संभाला।
श्रेयस हालांकि अर्धशतक लगाने से चूक गए और 62 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस के आउट होने के बावजूद कोहली क्रीज पर डटे रहे और भारत को जीत के करीब लेकर गए। कोहली शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एडम जैम्पा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। हार्दिक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और भारत के जीत के बेहद करीब ले आए। जब टीम को जीत के लिए छह रन बनाने की जरूरत थी, तभी हार्दिक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए।
हार्दिक ने 24 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक के आउट होने के बाद केएल राहुल ने मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। भारत इसके साथ ही लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम 2013 और 2017 में भी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रही थी। राहुल 34 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि जडेजा भी दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने दो-दो विकेट झटके, जबकि बेन ड्वारशुइस और कूपर कोनोली को एक-एक विकेट मिला।
09:31 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: हार्दिक पांड्या आउट हुए
हार्दिक पांड्या बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। भारत को जीत के लिए अब 13 गेंदों पर छह रन की जरूरत है। हार्दिक 24 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:25 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: भारत जीत के करीब
भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर 12 रन चाहिए। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। हार्दिक आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:23 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: रोचक हुआ मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला रोचक हो गया है। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 27 रन चाहिए। क्रीज पर फिलहाल केएल राहुल के साथ हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।09:06 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: भारत को लगा बड़ा झटका
भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में पांचवां झटका लगा है। कोहली धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एडम जैम्पा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 43 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 226 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए 42 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।08:51 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: भारत ने पूरे किए 200 रन
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली के साथ केएल राहुल मौजूद हैं। भारत ने 40 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 200 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:32 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: अक्षर पटेल आउट हुए
तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने अक्षर पटेल को बोल्ड कर भारत को चौथा झटका दिया। अक्षर कोहली के साथ मिलकर साझेदारी निभाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एलिस ने इस साझेदारी को पनपने नहीं दिया। अक्षर 30 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कोहली और केएल राहुल मौजूद हैं।08:04 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: भारत को लगा तीसरा झटका
एडम जैम्पा ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया है। श्रेयस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जैम्पा ने उन्हें आउट किया। श्रेयस और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। अब कोहली का साथ देने अक्षर पटेल क्रीज पर उतरे हैं।08:00 PM, 04-Mar-2025
IND vs AUS Live Match: कोहली का अर्धशतक
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 80 से अधिक रनों की साझेदारी भी पूरी कर ली है। कोहली ने 53 गेंदों पर पचासा पूरा किया जो उनडे करियर का 74वां अर्धशतक है। भारत ने 26 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 134 रन बना लिए हैं।07:46 PM, 04-Mar-2025