IND vs NZ U19: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया, मुशीर का शतक, सौमी ने 4 विकेट झटके
{"_id":"65b8aa6845fd35429c057129","slug":"ind-u19-vs-nz-u19-live-score-icc-u-19-world-cup-2024-india-vs-new-zealand-match-scorecard-updates-2024-01-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ U19: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया, मुशीर का शतक, सौमी ने 4 विकेट झटके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 30 Jan 2024 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:31 PM IST
खास बातें
India U19 vs New Zealand U19 World Cup 2024 Highlights: अंडर-19 विश्व कप में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से था। सुपर सिक्स का यह मैच ब्लोमफोंटेन के मांगाउंग ओवल में खेला गया। भारतीय टीम ने ग्रुप लेवल के अपने सभी मैच जीते थे। वहीं, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्तर पर तीन में से दो में जीत मिली थी। पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। उसने न्यूजीलैंड को 214 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
राज लिम्बानी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:01 PM, 30-Jan-2024
भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया
भारत ने सुपर सिक्स ग्रुप-1 के अपने मुकाबले में न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 295 रन बनाए थे। मुशीर खान ने 131 रन की पारी खेली थी। वहीं, आदर्श सिंह ने 52 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 28.1 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान ऑस्कर जैक्सन (19) ने बनाए। भारत के लिए सौमी पांडे ने चार विकेट लिए। वहीं, मुशीर खान और राज लिम्बानी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी को एक-एक विकेट मिला।07:52 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड के नौ विकेट गिरे
न्यूजीलैंड ने 76 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। सौमी पांडे ने चार विकेट झटके। वहीं, राज लिम्बानी को दो विकेट मिले हैं। फिलहाल एवाल्ड श्रुडर और मेसन क्लार्क क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
07:41 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को सातवां झटका
न्यूजीलैंड को 69 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सौमी पांडे ने जैक कमिंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल एवाल्ड श्रुडर और एलेक्स थॉम्पसन क्रीज पर हैं। सौमी पांडे ने तीन विकेट झटके, जबकि राज लिम्बानी को दो विकेट मिले। एक विकेट नमन तिवारी और एक विकेट मुशीर खान को मिला।07:23 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को छठा झटका
न्यूजीलैंड को 55 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शतक लगाने वाले मुशीर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने कीवी कप्तान ऑस्कर जैक्सन को क्लीन बोल्ड किया। ऑस्कर 19 रन बना सके। फिलहाल कमिंग और थॉम्पसन क्रीज पर हैं।06:52 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
भारत को 39 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। नमन तिवारी ने ओलिवर तेवतिया को क्लीन बोल्ड किया। वह सात रन बना सके। फिलहाल कप्तान ऑस्कर जैकसन और जैक कमिंग क्रीज पर हैं। नमन से पहले सौमी पांडे और राज लिम्बानी ने दो-दो विकेट लिए।06:29 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को 22 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। सौमी पांडे ने जेम्स नेलनस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। सौमी का यह दूसरा विकेट रहा। इससे पहले वह लचलन स्टैकपोल को पवेलियन भेज चुके हैं। वहीं, राज लिम्बानी ने टॉम जोंस और स्नेहित रेड्डी को आउट किया था। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 23 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को 13 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। सौमी पांडे ने लचलन स्टैकपोल के क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल ऑस्कर जैकसन और जेम्स नेलसन क्रीज पर हैं। इससे पहले राज लिम्बानी ने पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट झटके थे। उन्होंने टॉम जोंस और स्नेहित रेड्डी को पवेलियन भेजा था। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 17 रन है।05:57 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में दो झटके
राज लिम्बानी ने डबल विकेट मेडन से शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही ओवर में कीवी टीम को दो झटके दिए। अभी तक न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुला है और दो विकेट गिर चुके हैं। कीवी पारी की पहली ही गेंद पर राज लिम्बानी ने टॉम जोंस को क्लीन बोल्ड किया। फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेहित रेड्डी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। दोनों खाता नहीं खोल सके।05:22 PM, 30-Jan-2024
IND vs NZ Live: भारत ने 295 रन बनाए
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 296 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 295 रन बनाए। मुशीर खान ने 131 रन की पारी खेली। वहीं, आदर्श सिंह ने 52 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मेसन क्लार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके।भारतीय पारी
टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। अर्शिन कुलकर्णी नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद आदर्श ने मुशीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 गेंद में 77 रन की साझेदारी निभाई। आदर्श 58 गेंद में छह चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान उदय सहारन ने मुशीर के साथ 87 रन की साझेदारी निभाई।
उदय बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अरावेली अवनीश 17 रन, प्रियांशु मोलिया 10 रन, सचिन दास 15 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच मुशीर खान ने शतक जड़ा। यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक रहा। वह फिलहाल टूर्नामेंट के हाईएस्ट स्कोरर हैं। चार मैच की चार पारियों में 81.25 की औसत से 325 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है।
इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने तीन रन, आयरलैंड के खिलाफ 118 रन और अमेरिका के खिलाफ 73 रन की पारी खेली थी। इस मैच में वह 126 गेंद पर 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। मुरुगन अभिषेक चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नमन तिवारी तीन रन और राज लिम्बानी दो रन बनाकर नाबाद रहे। मेसन क्लार्क ने चार विकेट लिए। वहीं, रेयार सोर्गस, एवाल्ड श्रुडर, जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया को एक-एक विकेट मिला।
05:04 PM, 30-Jan-2024