09:09 PM, 20-Jan-2024
पहले मैच में जीती टीम इंडिया
भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2024 में विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में बांग्लादेश को भारत ने 84 रन से हराया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 45.5 ओवर में 167 रन पर सिमट गई।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 76 रन आदर्श सिंह ने बनाए। कप्तान उदय सहारन ने 64 रन का योगदान दिया। सचिन धास ने 26 और प्रियांशू-अविनीश ने 23-23 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए मारुफ मृदा ने पांच विकेट झटके। मोहम्मद रिजवान और रहमान रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 54 रन मोहम्मद सिहाब जेम्स ने बनाए। वहीं, अरिफुल इस्लाम ने 41 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। शेख पेवेज जिबॉन 15 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, एशिकुर रहमान सिबली और जिशान आलम ने 14-14 रन का योगदान दिया। भारत के लिए सौम्य पांडे ने चार विकेट झटके। मुशीर खान ने दो विकेट लिए। राज लिंबानी, अर्शिन कुलकर्णी और प्रियांशू मोलिया को एक-एक विकेट मिला।
09:08 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: भारत ने बांग्लादेश को हराया
सौम्य पांडे ने मारुफ मृधा को बोल्ड कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। मारुफ ने नौ गेंद में एक रन बनाए।
09:07 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा
मोहम्मद इकबाल हुसैन इमाम को सौम्य पांडे ने खाता नहीं खोलने दिया। वह पांचवीं गेंद का सामना करते हुए विकेटों के सामने पकड़े गए।
09:06 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा
रोहानत दोलाह बोरसन खाता खोले बिना रन आउट हो गए। मुशीर खान ने उन्हें रन आउट किया।
09:04 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा
157 रन पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा। मोहम्मद सिहाब जेम्स 77 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। मुशीर खान ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।
09:02 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
142 रन पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा। बांग्लादेशी कप्तान महफुजुर रहमान रब्बी 11 गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए। प्रियांशू मोलिया ने उन्हें उदय सहारन के हाथों कैच कराया।
09:00 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा
127 रन पर बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा। अरिफुल इस्लाम को मुशीर खान ने अरावेल्ली अविनीश के हाथों कैच कराया। अरिफुल ने 71 गेंद में 41 रन बनाए।
07:52 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: बांग्लादेश का 100 रन के पार
चार विकेट पर बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। अरिफुल इस्लाम और मोहम्मद सिहाब जेम्स ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर बांग्लादेश को मैच में बनाए रखा है। हालांकि, इन दोनों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की है और अब बांग्लादेश को हर ओवर में सात से ज्यादा रन बनाने हैं। 31 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 111/4 है।
07:12 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score: बांग्लादेश के चार विकेट गिरे
50 रन पर बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके हैं। अर्शिन कुलकर्णी ने अहरार अमीन को आउट किया। अहरार ने 15 गेंद में पांच रन बनाए। अब बांग्लादेश के लिए 252 रन का लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। 19 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 62/4 है।
06:37 PM, 20-Jan-2024
IND vs BAN U19 Live Score : बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा
41 रन पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। सौम्य पांडे ने लगातार दो ओवर में विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट में ढकेल दिया है। उन्होंने अशिकुर रहमान सिबली को भी क्लीन बोल्ड किया। सिबली ने 35 गेंद में 14 रन बनाए।