फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN U19: एशिया कप से बाहर हुई भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम, सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने हराया

Fri, 15 Dec 2023 06:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Dec 2023 06:24 PM IST
खास बातें

India U19 vs Bangladesh U19 2023 : अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीन में से दो मैच जीते थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टीम नहीं जीत सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी 188 रन पर सिमट गई थी। जवाब में बांग्लादेश ने 42.5 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

विज्ञापन
IND U19 vs BAN U19 Live Score: ACC U19 Asia Cup Semi Final India vs Bangladesh Match Scorecard Updates
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 एशिया कप - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:23 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: बांग्लादेश से हारी भारतीय टीम

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टीम इंडिया का खिताब जीतने का सपना टूट गया। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में कमाल नहीं दिखा सकी। अब भारत की नजर अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप पर है।

भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीन में से दो मैच जीते थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टीम नहीं जीत सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी 188 रन पर सिमट गई थी। जवाब में बांग्लादेश ने 42.5 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
05:39 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: भारत को चाहिए विकेट

बांग्लादेश की टीम ने लक्ष्य की ओर मजबूत से अपने कदम बढ़ा दिए हैं। उसने 36 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। अरिफुल इस्लाम 75 और अहरार अमीन 39 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
04:59 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार

बांग्लादेश ने 28 ओवर की समाप्ती के बाद तीन विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं। इस टीम को अब जीत के लिए 22 ओवर में सिर्फ 78 रन की जरूरत है। अरिफुल इस्लाम और अहरार अमीन क्रीज पर हैं। 34 पर तीसरा विकेट गिरने के बाद से दोनों ने अच्छे से पारी संभाली है और अर्धशतकीय साझेदारी की है।
03:48 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: बांग्लादेश को तीसरा झटका

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को 34 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अशिकुर रहमान रन आउट हो गए। वह सात रन बना सके। फिलहाल अरिफुल इस्लाम और अहरार अमीन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन है। बांग्लादेश को अभी भी 154 रन की जरूरत है।
03:23 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: बांग्लादेश को दो झटके

बांग्लादेश को पहले ही ओवर में झटका लगा। राज लिंबानी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर जिशान आलम को क्लीन बोल्ड किया। जिशान खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद 21 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। नमन तिवारी ने रिजवान को सचिन दास के हाथों कैच कराया। रिजवान 13 रन बना सके। फिलहाल अशिकुर रहमान और अरिफुल इस्लाम क्रीज पर हैं।
02:29 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: भारत ने 188 रन बनाए

भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 188 रन पर सिमट गई। 61 रन तक टीम इंडिया ने छह विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। आदर्श सिंह दो रन, अर्शिन कुलकर्णा एक रन, प्रियांशु मोलिया 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान उदय सहारन खाता भी नहीं खोल सके। सचिन दास ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन 22 गेंद पर तीन चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। अरावेली अवनीश खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने मुरुगन अभिषेक के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। मुशीर और अभिषेक दोनों ने अर्धशतक जड़े। मुशीर 61 गेंद में तीन चौके की मदद से 50 रन और अभिषेक 74 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।

सौमी पांडे एक रन और नमन तिवारी 11 रन बनाकर आउट हुए। राज लिंबानी 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से मारूफ मृधा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रोहनत बोरसोन और शेख जिबोन ने दो-दो विकेट लिए। महफुजुर रहमान को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: मुशीर-अभिषेक ने संभाली पारी

61 रन पर छह विकेट गिर जाने के बाद मुशीर खान और मुरुगन अभिषेक ने भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 101 रन है। दोनों के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। मुशीर 33 रन और अभिषेक 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
12:38 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: भारत के छह विकेट गिरे

भारत ने 17 ओवर के बाद छह विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुरुगन अभिषेक और मुशीर खान क्रीज पर हैं। भारत को पांचवां और छठा झटका 61 के स्कोर पर लगा। प्रियांशु मोलिया 19 रन और अरावेली अवनीश खाता खोले बिना आउट हुए।
12:14 PM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: 36 पर भारत को चौथा झटका

36 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। रोहनत बोरसोन ने सचिन दास को क्लीन बोल्ड किया। वह 22 गेंद में तीन चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल प्रियांशु मोलिया और मुशीर खान क्रीज पर हैं। यह मैच देखने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण भी दुबई पहुंचे हैं।
11:45 AM, 15-Dec-2023

IND vs BAN Live: भारत का अंडर-19 एशिया कप में सफर

भारत ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम को हराया था। भारतीय गेंदबाज आक्रामक थे और उन्होंने अफगानिस्तान को महज 173 रन पर समेट दिया और भारतीय टीम ने सात विकेट रहते स्कोर हासिल कर लिया। भारत के लिए अर्शिन कुलकर्णी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 रन बनाए और तीन विकेट लिए।

वहीं, दूसरे मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट खोकर 259 रन बनाए थे। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सबसे ज्यादा 62 रन आदर्श सिंह ने बनाए। उदय सहारन ने 60 और सचिन दास ने 58 रन का योगदान दिया। जवाब में पाकिस्तान ने 47 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजान अवैस ने 105 रन और कप्तान साद बेग ने 68 रन की नाबाद पारी खेली। शमैल हुसैन आठ रन और शाजेब खान 63 रन बनाकर आउट हुए थे।

तीसरे मैच में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया था। भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को 22.1 ओवर में 52 रन पर समेट दिया था। टीम इंडिया की ओर से राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा सात विकेट झटके। जवाब में भारत ने 7.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए आदर्श सिंह ने 13 गेंद में 13 रन और अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंद में 43 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed