IND vs BAN U19 Final: भारत को हराकर लगातार दूसरी बार बांग्लादेश बना विजेता, फाइनल में 59 रन से दर्ज की जीत
{"_id":"675527fdc404c6aa83070191","slug":"ind-u19-vs-ban-u19-final-live-score-acc-u19-asia-cup-2024-india-vs-bangladesh-final-scorecard-updates-2024-12-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN U19 Final: भारत को हराकर लगातार दूसरी बार बांग्लादेश बना विजेता, फाइनल में 59 रन से दर्ज की जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 08 Dec 2024 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 08 Dec 2024 05:31 PM IST
खास बातें
IND vs Ban U19 Asia Cup Final Live Cricket Score Today : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में रविवार को भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ। बांग्लादेश ने भारत को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में 59 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए। जवाब में भारत 35.2 ओवर में 10 विकेट पर 139 रन ही बना सका।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : @BCCI
लाइव अपडेट
05:29 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: बांग्लादेश की जीत
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने रिजान हुसैन की 47 रनों की पारी की बदौलत 49.1 ओवर में 10 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम 139 रन ही बना सकी और 35.2 ओवर में ऑलआउट हो गई।आठ बार की विजेता टीम को बांग्लादेश ने फाइनल में हराया
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 195 रन से हराया था। बता दें कि, यह अंडर-19 एशिया कप का 11वां सीजन है। भारतीय टीम ने आठ बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
2023 के सेमीफाइनल में भी भारत को हराया
भारत को इससे पहले 2023 में अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने चार विकेट से हराया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुशीर खान की 50 रनों की पारी की बदौलत 188 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 42.5 ओवर में 189 रन बनाकर जीत दर्ज की थी और फाइनल में स्थान हासिल किया था।
फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी
भारतीय टीम का कोई भी विशेषज्ञ बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल सका जिसमें आईपीएल के सबसे युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे जो केवल नौ रन (7 गेंद, 2 चौके) ही बना सके। भारत को सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे (01) के रूप में शुरुआती झटके लगे और पांच ओवर के अंदर स्कोर दो विकेट पर 24 रन हो गया। बांग्लादेश ने बाकी भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए जिन्हें बाउंड्री लगाने के साथ एक रन लेने में भी परेशानी हो रही थी।
इकबाल हुसैन ने बरपाया कहर
रिजान हुसैन ने सी आंद्रे सिद्धार्थ (35 गेंद पर 20 रन) की पारी 12वें ओवर में समाप्त कर दी। यह मैच का अहम पल था जिससे पलड़ा बांग्लादेश के पक्ष में झुक गया। इकबाल हुसैन इमोन ने इस स्थिति का पूरा फायदा उठाया और तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इससे भारत की उम्मीद टूट गई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने केपी कार्तिकेय (21), निखिल कुमार (0) और हरवंश पंगालिया (6) को जल्दी आउट कर दिया। मोहम्मद अमान ने लंबे समय तक टिके रहने के बाद 65 गेंद में 26 रन बनाये। लेकिन उनका प्रयास और हार्दिक राज की 21 गेंद में 24 रन की पारी भी भारत के लिए काफी नहीं थी। अजीजुल हकीम ने अंत में अपने 2.2 ओवरों में आठ रन देकर तीन विकेट लिए।
05:18 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: हार्दिक 24 रन बनाकर आउट
भारत को नौवां झटका हार्दिक राज के रूप में लगा। उन्हें अजिजुल हकीम ने अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बना सके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए युद्धजीत गुहा उतरे हैं।
विज्ञापन
05:14 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: कप्तान अमान 26 रन बनाकर आउट
भारत को आठवां झटका कप्तान अमान के रूप में लगा। उन्हें अजिजुल हकीम ने अपना शिकार बनाया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चेतन शर्मा उतरे हैं।04:44 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: सातवां विकेट गिरा
भारत को सातवां झटका 92 रन के स्कोर पर लगा। किरण चोरमाले एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें अल फहाद ने आउट किया।04:28 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: भारत को लगा छठा झटका
भारत को छठा झटका हरवंश पंगालिया के रूप में लगा। उन्हें इकबाल हुसैन ने फरीद खान के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए किरण कोरमेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान अमान मौजूद हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/6 है।03:55 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: 73 पर भारत को पांचवां झटका
भारत ने 73 रन के स्कोर पर चौथा और पांचवां विकेट खो दिया। इकबाल हुसैन ने पहले केपी कार्तिकेय (21) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने निखिल कुमार को पवेलियन भेजा। निखिल खाता भी नहीं खोल सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरवंश पंगालिया उतरे हैं। कप्तान अमान 10* रन बनाकर डटे हुए हैं। 21 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत को जीत के लिए 124 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका रिजान हुसैन ने दिया। उन्होंने आंद्रे सिद्धार्थ को 44 के स्कोर पर बोल्ड किया। वह तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान मोहम्मद अमान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए केपी कार्तिकेय मौजूद हैं।03:21 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/2
सी आंद्रे सिद्धार्थ (19) और केपी कार्तिकेय (4) बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/2 है।02:53 PM, 08-Dec-2024
IND vs BAN U19 Final Live: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट
मारुफ मरीधा ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया है। वैभव नौ रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस तरह 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।02:34 PM, 08-Dec-2024