IND vs AUS U19 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपना, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 79 रन से हराया
{"_id":"65c8741daaf4e60b6209cddf","slug":"ind-u19-vs-aus-u19-final-live-score-icc-u-19-world-cup-2024-final-india-vs-australia-match-scorecard-update-2024-02-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS U19 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपना, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 79 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
खास बातें
IND U19 vs AUS U19 Final World Cup Highlights: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत का मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया से था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 50 ओवर में कंगारुओं ने सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:58 PM, 11-Feb-2024
ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब
सीनियर स्तर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर स्तर पर भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को 79 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गई।एक साल के अंदर कंगारुओं ने तीसरी बार भारतीय टीम का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। फिर पिछले साल 19 नवंबर को कंगारुओं ने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। अब 85 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार टीम इंडिया को किसी खिताबी मुकाबले में हराया है।
अंडर-19 विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा खिताब है। इससे पहले वह 1988, 2002 और 2010 में भी खिताब जीत चुके हैं। 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। भारत पांच बार की चैंपियन है। उसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार दूसरा अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे को भी ध्वस्त कर दिया। अब तक सिर्फ पाकिस्तान ही लगातार दो बार अंडर-19 विश्व कप जीत पाई है। उन्होंने 2004 और 2006 में ऐसा किया था।
08:43 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: भारत को नौवां झटका
168 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा। मुरुगन अभिषेक भी 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 46 गेंद की पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल नमन तिवारी और सौमी पांडे क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
08:32 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: मुरुगन अभिषेक जमे
भारत ने 38 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल नमन तिवारी तीन रन और मुरुगन अभिषेक 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को 72 गेंद में 98 रन की जरूरत है।08:07 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: भारत को आठवां झटका
भारत को 122 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। स्पिनर राफ मैकमिलन ने राज लिम्बानी को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल मुरुगन अभिषेक और नमन तिवारी क्रीज पर हैं।07:58 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत को 115 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आदर्श सिंह भी 77 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माहली बियर्डमैन ने विकेटकीपर रेयान हिक्स के हाथों कैच कराया। फिलहाल राज लिम्बानी और मुरुगन अभिषेक क्रीज पर हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 115 रन है। टीम इंडिया को जीत के लिए 139 रन की जरूरत है।07:40 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: भारत को छठा झटका
भारत को 91 के स्कोर पर छठा झटका लगा। प्रियांशु मौलिया के बाद अरावेली अवनीश भी अपना विकेट गंवा बैठे। उनका कैच स्पिनर राफ मैकमिलन ने अपनी गेंद पर लिया। अवनीश खाता भी नहीं खोल सके। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 91 रन है और टीम को जीत के लिए 163 रन की जरूरत है। फिलहाल आदर्श सिंह और मुरुगन अभिषेक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:37 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को 25वें ओवर में 90 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। चार्ली एंडरसन ने प्रियांशु मौलिया को कैलम विडलर के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल अरावली अवनीश और आदर्श सिंह क्रीज पर हैं। भारत को अब भी 164 रन की जरूरत है।07:15 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: भारत को चौथा झटका
भारत को 68 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। सचिन धस को राफ मैकमिलन ने विकेटकीपर रेयान हिक्स के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल आदर्श सिंह और प्रियांशु मौलिया क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 74 रन है।07:06 PM, 11-Feb-2024
IND vs AUS U19 Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को 55 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान उदय सहारन को महली बियर्डमैन ने कप्तान वेबगेन के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में आठ रन बना सके। फिलहाल आदर्श सिंह और सचिन धस क्रीज पर हैं।06:39 PM, 11-Feb-2024