01:32 AM, 20-Jan-2022
भारत की 174 रनों से विशाल जीत
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोविड-19 से प्रभावित टीम इंडिया ने आयरलैंड को 174 रनों के विशाल अंतर से हराया। भारतीय टीम ने जीत के साथ ही सुपर लीग स्टेज के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। वह दो मुकाबले जीतकर ग्रुप बी में शीर्ष पर बनी हुई है। भारत की तरफ से हरनूर सिंह ने सर्वाधिक 88 रन बनाए तो वहीं अंगक्रिश रघुवंशी ने भी 79 रन की पारी खेली। इनके अलावा गेंदबाजी में सांगवान, अनीश्वर और तांबे ने दो-दो विकेट झटके।
12:50 AM, 20-Jan-2022
अनीश्वर गौतम को मिली सफलता
भारत ने सातवें गेंदबाज के तौर पर अनीश्वर गौतम को गेंद थमाई और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में नेथन मैग्वायर को पवेलियन की राह दिखा दी। इसी के साथ आयरलैंड की एक अच्छी साझेदारी टूटी और सातवां विकेट भी गिरा।
32 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 105/7, स्कॉट मैकबेथ (24*), मैथ्यू हम्फ़्रीज़ (0*)
12:27 AM, 20-Jan-2022
भारत जीत से चार विकेट दूर
आयरलैंड की पारी के 25 ओवर पूरे हो चुके हैं। भारत को अब जीत के लिए चार विकेट की दरकार है।
25 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 79/6, स्कॉट मैकबेथ (5*), नेथन मैग्वायर (7*)
12:22 AM, 20-Jan-2022
ओस्तवाल को इस मैच की पहली सफलता
पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाले विकी ओस्तवाल ने अपने दूसरे ही ओवर में विकेट हासिल किया। उन्होंने फ़िलिपस को तीन रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया।
12:18 AM, 20-Jan-2022
आयरलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
सांगवान ने अपनी दूसरी सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड को पांचवां झटका दिया। सांगवान ने इस बार कॉक्स को 28 रन के स्कोर पर बाना के हाथों कैच कराया।
11:37 PM, 19-Jan-2022
सांगवान को पहली सफलता, आयरलैंड का चौथा विकेट गिरा
गर्व सांगवान ने अपने पहले ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने टिम टेक्टर को 15 रन के स्कोर पर तांबे के हाथों कैच कराया।
15 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 36/4, फ़िलिपस लेरू (0*), जॉशुआ कॉक्स (4*)
11:26 PM, 19-Jan-2022
भारत ने लगातार तीन मैडेन ओवर फेंके
भारत की तरफ से राजवर्धन, रवि और निशांत ने लगातार एक-एक ओवर मैडेन फेंके और आयरलैंड के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया।
9 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 17/3, जॉशुआ कॉक्स (0*), टिम टेक्टर (0*)
11:13 PM, 19-Jan-2022
आयरलैंड का शीर्षक्रम लड़खड़ाया
आयरलैंड को 17 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। उसके शीर्ष के तीनों खिलाड़ी अब पवेलियन लौट चुके हैं। इस बार डेविड विंसेंट को राज बावा ने 8 रन के स्कोर पर रन आउट किया।
10:58 PM, 19-Jan-2022
जैक डिकसन शून्य पर लौटे पवेलियन
बल्लेबाजी में तूफानी पारी खेलने के बाद अब हंगारगेकर ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में ही पहली सफलता हासिल की। राजवर्धन ने डिकसन को एलबीडब्ल्यू कर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। पांच ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 10/2, डेविड विंसेंट (2*), जॉशुआ कॉक्स (0*)
10:51 PM, 19-Jan-2022
आयरलैंड का पहला विकेट गिरा
रवि कुमार ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने डोहर्टी को ओस्तवाल के हाथों कैच कराया। स्क्वायर लेग पर खड़े विकी ओस्तवाल ने पीछे दौड़कर शानदार कैच लपका। डोहर्टी सात रन बनाकर आउट हुए।
चार ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर: 10/1, डेविड विंसेंट (2*), जैक डिकसन (0*)